फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The councilor's death under suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में सभासद की मौत

Fri, 26 Mar 2021 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
The councilor's death under suspicious circumstances
दोहरीघाट। थाना क्षेत्र के सदर भाग दो के सभासद की बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों मे मौत हो जाने से कोहराम मच गया। वहीं मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।थाना क्षेत्र के सदर भाग दो के सभासद बाबूलाल साहू (30)पुत्र अवधेश साहू की बृहस्पतिवार की देर रात अचानक तवियत बिगड़ गई, जिसे लेकर लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गए। वहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देख जिला चिकित्सालय के लिये रेफर कर दिया। परिवारजन आजमगढ़ के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।सभासद अपने पीछे कई सवाल छोड़ गए हैं।वही परिवारजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक के दो पुत्र उमंग (8)और उत्सव (6) दोनों का रो रो कर बुरा हाल रहा। वहीं मृतक की पत्नी प्रिया साहू के करूण क्रंदन से पुरा माहौल गमगीन हो गया था। शव से लिपटकर दहाड़ेमार कर चिल्लाए जा रही थी।इधर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। तहरीर के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed