फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The consumption of tobacco consumption in youth

युवाओं में बढ़ रहा तंबाकू सेवन का चलन

Fri, 01 Jun 2018 12:29 AM IST
mau
mau Updated Fri, 01 Jun 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
The consumption of tobacco consumption in youth
विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर नगर में जागरुकता रैली निकालते शारदा नारायन अस्पताल के चिकित्सक और कर्मचारी। - फोटो : mau
विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर गुरुवार को राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिला तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ  और इंडियन डेंटिस्ट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधन में विकास भवन से जागरूकता रैली निकाली गई। मुख्यविकास अधिकारी आशूतोष दिवेदी द्वारा रैली को हरीझंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए सीएमओ कार्यालय पर पहुंचकर समाप्त हुई। विचार  गोष्ठी में लोगों को तंबाकू के सेवन से होने वाले नकुसान के बारे में जानकारी देकर नशीले पदार्थो का सेवन न करने की सलाह दी गई।  
विज्ञापन

 सीडीओ आशुतोष दिवेदी ने कहा कि  तंबाकू को सेवन से हर साल कई लोगों की जान जाती है। तंबाकू का सेवन में हर वर्ग द्वारा किया जाता है, लेकिन इससे ज्यादा प्रभावित युवा वर्ग है। शासन की ओर से समय समय पर जागरूकता कार्यक्रम संगोष्ठी कर लोगों को इससे प्रेरित करने का प्रयास तो करती है लेकिन इसे जड़ से खत्म करने के लिए खास तौर पर युवा वर्ग को खुद भी पहल करने की जरुरत है।
विज्ञापन


मुख्य वक्ता के संबोधन के बाद रैली नगर के गाजीपुर तिराहा, आजमगढ़ मोड़, रोडवेज, रेलवे स्टेशन, हिंदी भवन, बालनिकेतन तिराहा होते हुए मुख्य चिकित्साअधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर समाप्त हुई। सीएमओ कार्यालय में आयोजित संगोष्ठी में मुख्यचिकित्साअधिकारी डा. सतीशचंद्र सिंह ने  कहा कि विश्व तंबाकू निषेध दिवस का प्रमुख उद्देश्य है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी/नोडल अधिकारी तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम डॉ. पीके. राय की अध्यक्षता में एक हस्ताक्षर अभियान किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला अस्पताल में विश्व तंबाकू दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शारदा नारायन वेलफेयर ट्रस्ट की तरफ से एक जागरूता रैली का अयोजन किया गया। रैली नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए वापस अस्पताल पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान शारदा नारायन वेलफेयर ट्रस्ट के  वरिष्ठ चिकित्सक डा. राहुल कुमार ने डा0. संजय सिंह तम्बाकू के सेवन से होने वाले नकुसान के बारे में जानकारी दी। रैली में  डा. मनोज गुप्ता ,डा. सतीश, डा. अंजनी, डा. गुलाम, शिवकुमार सिंह, विपिन सिंह, संजीव राय, आदि रहे। होमियोपैथिक मेडिकल एसोसिएशन आफ इंडिया के तत्वावधान में जिला अस्पताल मऊ की होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. नम्रता श्रीवास्तव एवं पुरूष होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. अरविंद श्रीवास्तव के सहादतपुरा गाजीपुर तिराहा स्थित आवास पर एक स्वास्थ्य जागरूकता गोष्ठी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed