फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The Congress state president termed the Energy Minister a 'destroyer' and targeted the government

Mau News: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने ऊर्जा मंत्री को विनाश पुरुष बताया, सरकार पर साधा निशाना

Fri, 02 Oct 2026 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
The Congress state president termed the Energy Minister a 'destroyer' and targeted the government
गोफा में राजा जयलाल सिंह का मनाया गया शहादत दिवस पर संबोधित करते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय रा
अमिला। मधुबन विधानसभा क्षेत्र के गोफा में गुरुवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजा जयलाल सिंह का 168वां शहादत दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय मुख्य अतिथि और पूर्वांचल जोन के सह प्रभारी अभिषेक दत्त विशिष्ट अतिथि रहे। जनसभा में कांग्रेस नेताओं ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता अभिषेक दत्त ने भाजपा सरकार को किसान, युवा और महिला विरोधी बताया। उन्होंने चुनाव आयोग और केंद्रीय जांच एजेंसियों पर गंभीर आरोप लगाए। दत्त ने कहा कि मोदी के तीन साथी सीबीआई, आयकर और चुनाव आयोग हैं। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने योगी सरकार पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। उन्होंने वाराणसी और गोरखपुर में विकास के दावों पर तंज कसा। अजय राय ने मऊ में हाईटेंशन तार से तीन युवकों की मौत का मुद्दा उठाया। उन्होंने ऊर्जा मंत्री एके शर्मा को ''''विकास पुरुष'''' नहीं, ''''विनाश पुरुष'''' कहा। अजय राय ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के कार्यक्रम की जानकारी के बाद मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये की मदद दी गई।
विज्ञापन

राम मंदिर और चुनावी संकल्प
अजय राय ने राम मंदिर से जुड़े चढ़ावे को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि बड़े लोगों को बचाकर गरीब कर्मचारी और ड्राइवर को बलि का बकरा बनाया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस 2027 और 2029 के चुनावों में पूरी ताकत से संघर्ष करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सीएम बघेल नहीं पहुंचे
राजा जयलाल सिंह के सहादत दिवस समारोह में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होना था। हालांकि, उनके अचानक नहीं पहुंचने से समर्थकों में मायूसी दिखी। कार्यक्रम में पूर्व विधायक अमरेश चंद्र पांडेय सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के संयोजक रामरतन सिंह पटेल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने की और संचालन सीताराम यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed