फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The condition of the town is deteriorating due to illegal hoardings

अवैध रूप से लगी होर्डिंग से बिगड़ रही कस्बे की सूरत

Fri, 01 Oct 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
The condition of the town is deteriorating due to illegal hoardings
मऊ। कोपागंज नगर पंचायत प्रशासन की लापरवाही के कारण पूरे कस्बे में अवैध होर्डिंग्स की भरमार रहती है। लेकिन गत दिनों जिले में मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर नगर में लगी अवैध होर्डिंग्स को हटा दिया गया। अवैध तरीके से नगर में जहां-तहां लगाई जाने वाली प्रचार सामग्रियों से कस्बे की खूबसूरती तो बिगड़ती ही है, वहीं हादसे की आशंका भी बनी रहती है। हालांकि नगर पंचायत के आय का एक स्रोत कस्बा में लगाई जाने वाले विज्ञापन की होर्डिंग्स भी है।
विज्ञापन

नगर पंचायत कोपागंज में प्रत्येक वर्ष होर्डिंग्स लगाने के लिए निर्धारित शुल्क भी होता है। नगर के पांच स्थानों पर होर्डिंग लगाने के शुल्क से नगर पंचायत को पांच हजार रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। लेकिन समय-समय पर अभियान नहीं चलाए जाने से चिह्नित स्थानों के अलावा नगर के कई हिस्सों में होर्डिंग लगे दिखाई देेते हैं। नियमानुसार नगर पंचायत द्वारा निर्धारित स्थान को छोड़कर अन्य किसी भी स्थान पर होर्डिंग्स लगाना गैर कानूनी है। इसके लिए नगर पंचायत ने नगर के 17 वार्डों के कसारा तिराहा, गौरीशंकर मंदिर के पास, थाना गेट भातकोल मोड़ सहित पांच स्पॉट होर्डिंग के लिए चिंह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन

2019-20 में इन स्थानों पर होर्डिंग लगाने की नीलामी बोली का आयोजन भी हो चुका है। इसे नगर पंचायत को करीब पांच हजार रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। वर्तमान में नगर में कहीं जगहों पर लगे अधिकांश अवैध होर्डिंग को मुख्यमंत्री के संभावित निरीक्षण को देखते हुए गत दिवस ही प्रशासन-नगर पंचायत द्वारा संयुक्त अभियान में हटा दिया गया। बावजूद गत दिवस राजनीतिक दल के एक नेता के आने पर नगर के चौराहे, तिराहे से लेकर गली-नुक्कड़ तक में छोटे-छोटे होर्डिंग टंगे नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम के संभावित निरीक्षण को लेकर सख्ती के चलते नगर में अतिक्रमण हटाने के नाम पर नगर पंचायत ने कई स्थानों से अधिकतर होर्डिंग्स जरूर हटा दी गई हैं। लेकिन कुछ दिन बीतने के बाद तिराहे-चौराहे फिर सेहोर्डिंग्स और बैनर से पट जाते हैं। कई बार सड़क की तरफ लटकी हुई होर्डिंग्स के कारण लोगों की जान पर बन आती है। वहीं बांस और बल्लियों केसहारे लगाई गईं होर्डिंग्स भी दुर्घटनाओं को दावत देती है।

ईओ नगर पंचायत जय प्रकाश यादव का कहना था कि नगर पंचायत द्वारा अनुमति प्रदान किए गए स्थानों पर ही होर्डिंग्स लगाने की अनुमति है। इसके अलावा सड़कों पर होर्डिंग्स लगाना अवैध है। अभी जल्द ही सभी अवैध होर्डिंग हटाई गई थी । साथ ही समय-समय पर अभियान चलाया जाता है, जिसमें अवैध होर्डिंग्स को हटाने की कार्रवाई की जाती है। इसके अलावा अतिक्रमण अभियान के कारण नगर पंचायत के सभी होडिंग प्वाइंट हटा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed