{"_id":"66e72cf06d21a816830881f4","slug":"the-college-manager-called-two-students-to-his-chamber-and-molested-them-saying-you-look-like-a-foreigner-not-an-indian-mau-news-c-295-1-mau1001-117835-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: कॉलेज प्रबंधक ने चेंबर में बुलाकर दो छात्राओं से की छेड़छाड़, कहा- तुम भारतीय नहीं विदेशी लगती हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: कॉलेज प्रबंधक ने चेंबर में बुलाकर दो छात्राओं से की छेड़छाड़, कहा- तुम भारतीय नहीं विदेशी लगती हो
विज्ञापन
पड़ोसी जिला गाजीपुर में नामचीन कान्वेंट स्कूल प्रबंधक द्वारा सातवीं की छात्रा से छेड़छाड़ का मामला अभी थमा नहीं था। जिले के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज की दो छात्राओं के पिता ने कॉलेज प्रबंधक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया। पीड़िताएं कक्षा दसवीं में पड़ती हैं। आरोप है कि दोनों छात्राओं को प्रबंधक ने बारी-बारी से बुलाकर उनसे कहा कि तुम भारतीय नहीं बल्कि विदेशी लगती हो। इसके बाद छेड़छाड़ की।
एक छात्रा के पिता ने मुकदमे दर्ज कराया कि उसकी नाबालिग पुत्री और उसके गांव निवासी एक व्यक्ति की नाबालिग पुत्री जय मां बजल देईया तिजिया देवी इंटर कॉलेज बरजला में 10वीं में पढ़ती हैं। आरोप है कि रोज की तरह 13 सितंबर को भी दोनों कॉलेज में पढ़ने गईं थीं। कॉलेज के प्रबंधक और मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के कुकुहुपुर निवासी विनोद यादव ने दोनों को अपने चेंबर में बुलाया। इस दौरान प्रबंधक ने बारी-बारी से उन दोनों को बुलाकर उनका हाथ पकड़ते हुए छेड़खानी की और कहा कि तुम भारतीय नहीं, विदेशी लगती हो। दोनों छात्राओं ने जब विरोध किया ताे आरोपी ने जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गालियां दीं। जैसे तैसे दोनों वहां से निकलीं और घर आकर परिजनों को आपबीती बताई।
इस मामले में पिता ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। मुहम्मदाबाद गोहना के सीओ डॉ. अजय विक्रम सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में है, इसकी जांच की जा रही है, पुलिस द्वारा पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।