फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The cockroach Janata Party has come, why not contest the elections from it: Abbas Ansari

कॉकरोच जनता पार्टी आई है, क्यों न उससे ही चुनाव लड़ जाऊं : अब्बास अंसारी

Fri, 22 May 2026 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
The cockroach Janata Party has come, why not contest the elections from it: Abbas Ansari
इटौरा में लोकार्पण कार्यक्रम को संबो​धित करते सदर विधायक अब्बास अंसारी। स्रोत-सोशल मीडिया - फोटो : भिनगा तहसील सभागार में आयोजित ​शिविर में मौजूद न्यायिक अ​धिकारी।
आजकल एक पार्टी चर्चा में है, कॉकरोच जनता पार्टी। क्यों न उसी से चुनाव लड़ जाऊं। अगर जिले में इस पार्टी का कहीं कार्यालय खुला हो तो ले चलो, मैं पार्टी जॉइन कर लूंगा। यह बातें बृहस्पतिवार को सदर विधायक अब्बास अंसारी ने इटौरा में एक विकास कार्य के लोकार्पण के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान मजाकिया लहजे में कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मेरे जानने वाले लोग भी इससे जुड़ गए हैं, मुझे इस पार्टी के मुद्दे बड़े पसंद आ रहे हैं। इस दौरान सपा के मंचों पर देखे जाने के सवाल पर कहा कि कितने मंचों पर देखा गया। अगर मैं अध्यक्ष जी से मिलने चला गया तो क्या गलत है। क्या योगी जी अपर्णा जी के यहां नहीं गए।
विज्ञापन

वहीं सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के अब्बास को अपनी पार्टी का विधायक न बताने के सवाल पर कहा कि वह आदरणीय हैं, मेरे चाचा समान हैं। मैं सुभासपा के सिंबल पर चुनाव लड़ा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं एक सवाल पर कि एक मंत्री जी हैं, जो आपके पिता का नाम लेकर कहते हैं कि मुख्तार नहीं, महादेव के नाम से जाना जाएगा मऊ...। इस पर अब्बास अंसारी ने कहा कि मैं इस पर कोई जवाब नहीं दूंगा। साल 2027 में जिले की अवाम जवाब दे देगी। साल 2024 में जवाब दिया था, फिर दे देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed