फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The city will develop and people's problems will go away: Sangeeta

नगर का होगा विकास और दूर होगी लोगों की समस्याएं :संगीता

Mon, 15 May 2023 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 May 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
The city will develop and people's problems will go away: Sangeeta
इंदारा। अदरी नगर पंचायत से सातवां नवनिर्वाचित व तीसरी महिला चेयरमैन बनी संगीता जायसवाल ने कहा कि नगर पंचायत में कई ऐसे गंभीर मुद्दे हैं जिनका समाधान निकालना आवश्यक है। नगर पंचायत की कई छोटी-छोटी ऐसी समस्याएं हैं जिसे मैं शपथ लेने के एक माह के अंदर ही दूर कर दूंगी। नगर के वार्डों की समस्या को दूर कराने के लिए सार्थक प्रयास किए जाएंगे। नगर का विकास करना हमारी पहली प्राथमिकता है।
विज्ञापन

किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा।नगर का विकास कार्य ही मुख्य लक्ष्य है। अदरी नगर पंचायत में विकास का पहिया तेजी से दौड़ेगा। बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए पुस्तकालय की व्यवस्था की जाएगी। ताकि प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी बेहतर तरीके से कर सकें। बच्चों को खेलने के लिए पार्क की व्यवस्था करना, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करना, नगर पंचायत में मैरेज हाल की व्यवस्था करना, नगर में डंपिंग ग्राउंड की व्यवस्था की जाएगी। हर वार्डों में साप्ताहिक जनता दरबार लगाकर समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। गरीबों, बेसहारों लोगों के लिए आवास की सुविधा,साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने सहित सभी कार्य प्राथमिकता में शामिल है। चुनाव में जीत दिलाने के लिए नगर पंचायत के वोटरों को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed