फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The city's 18-hour power cuts

18 घंटे गुल रही नगर की बिजली

Thu, 25 Aug 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Thu, 25 Aug 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
The city's 18-hour power cuts
बिजली कटौती के विरोध में नगर के आजमगढ़ तिराहा स्थित भीटी विद्युत उपकेंद्र पर बुधवार की रात हंगामा करते लोग।
 नगर क्षेत्र के कई मुहल्लों में बुधवार सुबह छह बजे से रात 11 बजे तक बिजली गुल रही। पीडब्लूडी द्वारा सड़क के फोन लेन का काम शुरू करने के लिए सड़क के किनारे वाले खंभे हटाए जा रहे हैं, जिसकी वजह से बिजली कटौती हो रही है। कटौती से गुस्साए लोग उपकेंद्र पहुंच गए, लेकिन जब लोगों को पता चला कि कटौती की वजह बिजली विभाग नहीं बल्कि पीडब्लूडी है, तब लोग शांत हुए, हालांकि इस दौरान उपकेंद्र पर पुलिस बल तैनात रही।
विज्ञापन



  बलिया से वया मऊ-आजमगढ़ होते हुए लखनऊ तक बनने वाली फोर लेन सड़क का काम सुचारु रुप से हो इसके लिए सड़क के किनारे मौजूद खंभों को हटाने का काम किया गया। खंभा तो पहले से गाड़ दिया गया था, उस पर तार खिंचना बाकी था। बुधवार की सुबह अचानक बिजली कटी और तार खिंचने का काम शुरू कर दिया गया। इसका परिणाम हुआ कि लगातार 18 घंटे नगर क्षेत्र में आपूर्ति ठप रही। इस दौरान लोगों के सब्र का बांध रात नौ बजे के करीब टूट गया। नगरवासी आजमगढ़ मोड़ स्थित भीटी उपकेंद्र पर पहुंचे। इस दौरान भीड़ को कंट्रोल करना मुश्किल हो गया। किसी तरह से रात को 11 बजे आपूर्ति शुरू की गई। गुरुवार को पता चला कि तार खिंचने का काम लोक निर्माण विभाग अपने स्तर से करा रहा है।
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता बिजली विभाग इसे लेकर गुरुवार को डीएम से मिले भी।  बिजली विभाग के ईएक्सईएन बीआर यादव का कहना है कि जब उनका विभाग देख रेख भी नहीं किया तो आने वाले फाल्ट की जिम्मेदारी कौन लेगा। बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता  एमके अग्रवाल का कहना है कि इस काम को लोक निर्माण विभाग करा रहा है, इस संबंध में वही लोग कुछ भी बता सकतें हैं। इस कार्य में उनके विभाग का सुपरविजन नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed