फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The children of fifth class did not get books

बेकाबू ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

Thu, 30 Dec 2021 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
The children of fifth class did not get books
दोहरीघाट। थाना क्षेत्र के नई बाजार के पास बृहस्पतिवार की दोपहर बेेकाबू ट्रक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोग उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।कादीपुर (गोड़ौली) गांव निवासी रामशब्द चौहान (55) बृहस्पतिवार की सुबह साइकिल से अस्पताल में भर्ती लड़के को देखने गया था। दोपहर 12 बजे वह गांव लौट रहा था कि नईबाजार के समीप बनी पुलिया के पास जीयनपुर की तरफ से आ रहे ट्रक ने साइकिल में जोरदार टक्कर मारी। जिससे रामशब्द गिर गया और उसे गंभीर चोटें आईं। राहगीरों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रामशब्द के मौत की खबर जब घर पहुंची तो कोहराम मच गया। पत्नी रुपा देवी सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी और बिलखते हुए अचेत हो गई। उसके दो बेटे व दो बेटियां भी बाप की मौत पर बिलखते रहे। प्रभारी थानाध्यक्ष राजनरायन पांडेय ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रक समेत चालक फरार हो गया। रामशब्द के पुत्र की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed