फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The children of fifth class did not get books

पांचवीं के बच्चों को नहीं मिली किताबें

Thu, 30 Dec 2021 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
The children of fifth class did not get books
सूरजपुर। दोहरीघाट ब्लाक क्षेत्र के जमुनीपार स्थित कंपोजिट स्कूल में पांचवीं तक के बच्चों को नि:शुल्क पाठ्यपुस्तक का वितरण नहीं हो सका है। ऐसे में बच्चे पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। इसे लेकर अभिभावक चिंतित हैं तो अधिकारी कुछ बोल नहीं रहे हैं। विद्यालय में 175 बच्चों का नामांकन किया गया है। पहली से पांचवीं कक्षा तक 113 बच्चे हैं। जबकि छठवीं से आठवीं में 62 बच्चों का नामांकन है। शिक्षा सत्र का नौवां माह चल रहा है। लेकिन विद्यालय में पाठ्य पुस्तकों का वितरण आधा अधूरा है। प्रधानाध्यापक बीआरसी से किताबें नहीं मिलने की बात कह कर पल्ला झाड़ रहे हैं। जबकि अभिभावक इसे लेकर चिंतित हैं। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण काल में लगभग डेढ़ साल विद्यालय बंद रहने से बच्चों के शैक्षिक स्तर में गिरावट आई है। विभागीय लापरवाही की चलते अभी तक विद्यालय मेें सभी विषयों की पाठ्यपुस्तक उपलब्ध नहीं हो पाई है।प्रधानाध्यापक रामवृक्ष प्रजापित ने बताया कि विद्यालय में कक्षा छह से आठ तक की कक्षाओं में किताबों का वितरण हो चुका है। एक से पांचवीं कक्षा तक केवल कार्य पुस्तिका बांटी गई है। बीआरसी से किताबें नहीं मिलने से इनका वितरण नहीं हुआ है। बीईओ दोहरीघाट शेषनाथ सरोज ने बताया कि ब्लाक क्षेत्र के समस्त परिषदीय विद्यालयों में नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण कार्य पूरा हो चुका है। प्रधानाध्यापक से रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed