फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The captain himself got down on the road to follow the night curfew

नाईट कर्फ्यू का पालन कराने सड़क पर खुद उतरे कप्तान

Sun, 26 Dec 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
The captain himself got down on the road to follow the night curfew
मऊ। कोरोना संक्रमण के नए के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए क्रिसमस की रात 11 बजे से सरकार ने नाइट कर्फ्यू के पालन कराने के लिए पहले दिन ही कप्तान खुद सड़क पर उतरे दिखाई दिए। 11 बजते ही पुलिस अधीक्षक सुशील घुले और सीओ सीटी धनंजय मिश्रा सबसे पहले नगर के औरंगाबाद पहुंचे। इसके बाद नगर के प्रमुख चौराहे पर पहुंच कर पुलिस कर्मियों को नाइट कर्फ्यू का पालन कराने का निर्देश दिया। इस दौरान गाजीपुर और गोरखपुर की तरफ से आने वाले हर वाहन को रोककर पुलिस के जवान नाइट कर्फ्यू के बारे में जानकारी देकर उनको चेतावनी देते दिखे।
विज्ञापन

रात 11 बजे सबसे पहले पुलिस अधीक्षक सुशील घुले और सीओ सिटी धनंजय मिश्रा के साथ नगर के औरंगाबाद पहुंचे। यहां उन्होंने सड़क से गुजर रहे वाहन चालकों को कोरोना संक्रमण के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के बारे में बताते हुए इसके रोकथाम को लेकर सरकार द्वारा नाइट कर्फ्यू के बारे जानकारी दी। इस दौरान मास्क न लगाने वाले कुछ वाहन चालकों पर नाराजगी भी जताया। इसके बाद दोनों अधिकारी नगर सदर चौक, मिर्जाहादीपुरा तिराहा, आजमगढ़ मोड़, गाजीपुर तिराहा, भीटी चौक, बलिया मोड़ तिराहा आदि मार्गों पर पहुंचे। इससे पहले 11 बजते ही अधिकांश मुख्य मार्गों पर प्रभारी व सिपाही सड़क पर आने जाने वाले वाहनों को रोकर पूछताछ कर रात में न निकलने की चेतावनी देते रहे। पुलिस आने जाने वाले वाहन को रोकती रही।
विज्ञापन

रात में सड़कों पर गश्त करती रही पुलिस
मुहम्मदाबाद गोहना। शासन की तरफ से रात्रिकालीन कर्फ्यू की घोषणा के बाद स्थानीय थाना क्षेत्र कोतवाल और क्षेत्राधिकारी मातहतों के साथ शनिवार को आधी रात में सड़कों पर उतरे और रात्रिकालीन कर्फ्यू का कड़ाई से पालन कराया। इस दौरान कस्बा के शहीद चौराहे पर रात में आने जाने वाले कई युवकों और वाहन चालकों को रोका और कर्फ्यू के दौरान घर से बाहर न निकलने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी राजकुमार सिंह ने बताया कि कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए शासन द्वारा पूरे प्रदेश में रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक रात में कर्फ्यू का आदेश जारी किया गया है। जिसका कड़ाई से पालन कराया जाएगा। बताया कि पूरे क्षेत्र में रात्रिकालीन भ्रमण किया जाएगा। इस दौरान कर्फ्यू का उल्लंघन करते पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जो भी कार्य है दिन में निपटा कर लोग रात में बाहर निकलने से बचें। इस दौरान कोतवाल शैलेश सिंह समेत हमराही और अन्य दर्जनों पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed