{"_id":"5a8872224f1c1b9b248b5a98","slug":"the-canal-found-can-be-angered-by-the-deceased-mandalaya","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो वर्ष से बंद मिले कैनाल तो फूटा मंडलायुक्त का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो वर्ष से बंद मिले कैनाल तो फूटा मंडलायुक्त का गुस्सा
mau news
Updated Sat, 17 Feb 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुसुम्हा। मंडलायुक्त के.रविंद्र नायक ने शनिवार को विकास खंड-दोहरीघाट के पाउस गांव में में चौपाल लगाकर गांव में हुए विकास कार्यो का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें जब पता चला कि पंप कैनाल बीते दो वर्षो से बंद है तो उनका गुस्सा फूट पड़ा। इस दौरान उन्होंने अधिशासी अभियंता सिंचाई विरेंद्र पासवान को एक सप्ताह के अंदर पंप कैनाल को ठीक कराकर शुरू कराने और उन्हे रिपोर्ट करने का आदेश दिया। निरीक्षण के दौरान उन्हें ग्राम स्तर पर चलायी जा रही योजनाओं में भी बड़ी कमियां मिली। इस पर उन्होंने ग्राम विकास अधिकारी को तीन दिन के अंदर गांव में खुली बैठक कराकर योजनाओं का वितरण करने का आदेश दिया।
पाउस गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में चौपाल लगाने के दौरान डेढ घंटा रुके मंडलायुक्त ने निरीक्षण के दौरान पाया कि गांव की जनता को सरकार की योजनाओं की जानकारी नहीं थी। पात्र होने के बाद भी ऋण माफी योजना का लाभ गांव के दो किसानों को नहीं मिला। इस पर कृषि अधिकारी को फटकार लगाई, साथ ही किसानों की समस्या का समाधन करने का आदेश दिया। क्रय केंद्र पर लापरवाही मिलने पर उन्होंने एसएमआई को फटकरा, आवास के लिए लिए प्रधान द्वारा रुपया मांगने की शिकायत मिलने पर उन्होंने इसकी जांच कराने के लिए टीम गठित करने का आदेश डीएम प्रकाश बिंदु को दिया। बोले जांच में आरोप सही मिले तो प्रधान के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कराई जाए। ग्रामीणों से बात करने पर पता चला कि आज तक ग्राम सभा की बैठक ही नहीं हुई है। इस पर उन्होंने सेक्रेटरी को बुलाकर उनसे पूछताछ किया। बोले तीन दिन के अंदर यदि बैठक नहीं हुई, और योजनाओं को नहीं बांटा गया तो तुम खुद को बर्खास्त समझ लेना। मंडलायुक्त के इस आदेश से सभी भयभीत नजर आए। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी जया त्रिपाठी , सावित्री आर्य , डीसीमनरेगा, घोसी एसडीएम टीपी वर्मा , तहसीलदार घोसी श्रीप्रकाश , दोहरीघाट के डा. फैजान अहमद , श्रवण कुमार , सुरेंद्र यादव , सहित समस्त ग्राम पंचायत अधिकरी व ग्राम विकास अधिकरी सहित मौके पर रहे।