फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The broken gull of the truck on the railway track

रेलवे ट्रैक पर ट्रक का टूटा गुल्ला

Tue, 17 Jul 2018 12:09 AM IST
mau
mau Updated Tue, 17 Jul 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
The broken gull of the truck on the railway track
रेलवे क्रासिंग पर ट्रक का गुल्ला टूटने से लगा जाम। - फोटो : mau
वाराणसी-भटनी रेल मार्ग पर पिपरीडीह रेलवे क्रासिंग पर सोमवार शाम साढ़े छह बजे 10 चक्का ट्रक का गुल्ला टूट गया। जिससे क्रासिंग के दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई। उधर, स्टेशन मास्टर ने आ रही कृषक एक्सप्रेस के चालक को ट्रैक बाधित होने की सूचना देते हुए ट्रेन रुकवाई। ऐसे में रेलकर्मियोें की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन


वाराणसी से आ रही कृषक एक्सप्रेस मऊ जंक्शन की तरफ जा रही थी। सूचना मिलने पर रेलवे क्रासिंग पर तैनात गेटमैन जैसे ही फाटक बंद करने लगा, तभी सरसेना.की तरफ से मऊ जाने के लिए आ रही एक दस चक्का ट्रक जल्दीबाजी में रेलवे क्रासिंग पार करने लगा। जैसे ही ट्रक रेलवे लाइन के मेन पटरी पर पहुंचा। पिछले पहिए का गुल्ला टूट गया। जिससें ट्रक रेलवे ट्रैक के बीचोबीच खड़ा हो गया। इसी बीच ट्रेन सामने से दिखाई देने लगी। यह देख गेटमैन राहुल पांडेय ने ट्रैक बाधित होने की खबर स्टेशन मास्टर पंकज कुमार गुप्ता को दी। स्टेशन मास्टर ने वाकी टाकी से ट्रेन ड्राइवर को रेलवे ट्रैक बाधित होने की सूचना दी। कृषक एक्सप्रेस को पिपरीडीह गांव के सामने आउटर पर रोका गया। इस दौरान दोनों तरफ लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed