फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The bride took seven vows at night and reached the examination centre before going to her in-laws' house.

Mau News: रात में लिए सात फेरे, ससुराल जाने से पहले परीक्षा केंद्र पहुंची दुल्हन

Tue, 10 Mar 2026 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
The bride took seven vows at night and reached the examination centre before going to her in-laws' house.
शादी के बाद नगर के सोनीधापा इंटर कालेज से हाईस्कूल की परीक्षा देकर बाहर निकलती दुल्हन गुड़िया।स - फोटो : सामौर बाबा धाम में आयोजित कार्यक्रम में मंच पर प्रस्तुति देते कलाकार। स्रोतः प्रशासन
मऊ नगर क्षेत्र की रहने वाली हाईस्कूल की छात्रा दुल्हन के शृंगार में नगर स्थित एक परीक्षा केंद्र पर चित्रकला की परीक्षा देने पहुंची। हाथों में मेहंदी और दुल्हन के रुप में सजा देख सभी अचंभित हो गए।
विज्ञापन

उसने पूरी निष्ठा और लगन के साथ चित्रकला की परीक्षा दी। परीक्षा समाप्त होने के बाद सहेलियों ने नम आंखों से विदा किया। नगर के मुंशीपुरा की रहने वाली गुड़िया कन्नौजिया सोनीधापा बालिका इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की छात्रा है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित होने से पहले ही छात्रा की शादी बलिया के चिलकहर निवासी रवि कन्नौजिया के साथ तय हो गई थी।शादी की तिथि नौ मार्च रखी गई थी। गुड़िया ने शादी के साथ ही परीक्षाओं की तैयारी भी प्रारंभ कर दी थी और परीक्षाएं देने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तयशुदा कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार की रात छात्रा गुड़िया की शादी थी। बलिया के चिलकहर से बारात आई थी। शादी की सभी रस्में पूरी होने के बाद उसने रात में अपने पति रवि के साथ सात फेरे लिए।
नवविवाहिता गुड़िया ने विदाई से पहले अपनी परीक्षा की जिम्मेदारी को समझा और परिवार और पति के साथ सोनीधापा बालिका इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर पहुंची। प्रधानाचार्या और विद्यालय स्टाफ ने उसे सगुन देकर सुखी वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी।

छात्रा गुड़िया का कहना था क शादी जीवन का नया अध्याय है, लेकिन पढ़ाई भी उतनी ही जरूरी है। मैं किसी भी हाल में परीक्षा नहीं छोड़ना चाहती थी। पति रवि ने कहा कि उच्च शिक्षा हासिल करना आवश्यक है। इसके बाद कॉलेज से ही छात्रा अपनी ससुराल के लिए विदा हो गई। इस दौरान सहपाठी छात्राओं की आंखें नम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed