{"_id":"64569bc896dee428540d20c6","slug":"the-boundary-wall-of-the-school-is-being-constructed-with-old-bricks-mau-news-c-20-1-190603-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: पुरानी ईंटों से हो रहा है विद्यालय की चहारदीवारी का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: पुरानी ईंटों से हो रहा है विद्यालय की चहारदीवारी का निर्माण
विज्ञापन
दुबारी। फतहपुर मंडाव ब्लाॅक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भटिया की चहारदीवारी का निर्माण मिट्टी लगे पुरानी ईंटों से हो रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि विद्यालय का कायाकल्प मानक के विपरीत कराया जा रहा है।
शासन के अथक प्रयास के बावजूद मानक विहीन निर्माण कार्यों का क्रम नहीं रुक रहा है। पंद्रह दिन पूर्व कायाकल्प योजना के तहत प्राथमिक विद्यालय भटिया की चहारदीवारी का ऊंचीकरण पुरानी ईंटों से हो रहा है। जिम्मेदारों ने निर्माण कार्य में मानक की धज्जियां उड़ा दी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अनियमितता बरती जा रही है।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुभाषचंद चौरसिया का कहना है कि ग्राम पंचायत निधि से चहारदीवारी का निर्माण नए ईंटों कराना था। लेकिन विद्यालय परिसर में कुछ पुरानी ईंटों को ही लगा दिया गया है। इस बाबत ग्राम विकास अधिकारी राजेंद्र यादव ने कहा कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। अभी हाल ही में मुझे इस गांव का चार्ज मिला है।