फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The body of an old man was found in a pit filled with water, the murder accused was beaten up by an angry mob

Mau News: बुजुर्ग का पानी से भरे गड्ढे में मिला शव, हत्या के आरोपी को गुस्साई भीड़ ने पीटा

Mon, 23 Sep 2024 02:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
The body of an old man was found in a pit filled with water, the murder accused was beaten up by an angry mob
घोसी कोतवाली क्षेत्र के मझवारा ग्राम पंचायत में मधुबन-शहीद मार्ग किनारे पानी भरे गड्ढे में 65 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। सूचना पाकर लोगों ने दूसरे समुदाय के व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाकर उससे मारपीट कर उसे पुलिस को सुपुर्द कर दिया। उधर, बुजुर्ग का शव मिलने की सूचना पर सीओ घोसी ने लोगों को शांत कराते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। साथ ही एहतियातन लिस जवानों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

मृतक राम भवन राजभर (65) घोसी कोतवाली क्षेत्र के मझवारा का रहने वाला था। परिजनाें ने बताया कि राम रविवार की सुबह 10 बजे घर से खाना खाकर बाजार के लिए निकले थे। दोपहर 12 बजे मां वैष्णो इंटर कॉलेज जाने वाले रास्ते पर गांव के कुछ बच्चे खेलते-खेलते पानी भरे गड्ढे के पास गए। जहां उन्हें एक बुजुर्ग को औंधे मुह पानी में गिरा देखा। उन्होंने शोर मचाया तो लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी, मौके पर पहुंचे परिजन रामभवन को मझवारा सीएचसी लेकर पहुंचे, यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुजुर्ग की हत्या कर शव को घसीटकर गड्ढे में फेंकने का आरोप लगाते हुए भीड़ ने पास में मढ़ई डालकर रह रहे नदवासराय क्षेत्र के भीरा निवासी दूसरे समुदाय के एक व्यक्ति को बुरी तरह से पीटकर घायल कर दिया। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंचे मझवारा चौकी प्रभारी अनिकेत सिंह ने आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया और कोतवाली लेकर चले गए। वहीं घटना की सूचना के बाद क्षेत्राधिकारी घोसी दिनेश दत्त मिश्र, कोतवाल राजकुमार भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

इस मामले में सीओ घोसी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा, फिलहाल पुलिस शव को पीएम के लिए भेजने के साथ हर बिंदू पर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed