फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The body of an innocent child who had gone to attend a puja was found in a septic tank after 16:30 hours.

पूजा देखने निकली मासूम का 16:30 घंटे बाद सेप्टिक टैंक में मिला शव

Wed, 22 Oct 2025 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
The body of an innocent child who had gone to attend a puja was found in a septic tank after 16:30 hours.
रानीपुर थाना क्षेत्र के पलिया गाव में सेफ्टी टैंक में सात वर्षीय बालिका का शव मिलने के बाद मौके
रानीपुर, मऊ। स्थानीय थाना क्षेत्र के पलिया गांव में बुधवार दोपहर 16 घंटे से लापता निक्की (7) का शव उसी के घर के पीछे बने सेप्टिक टैंक में मिला। टैंक का ढक्कन खुला हुआ था। उसमें गिरने की मौत की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

मासूम का शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर जिला अस्पताल भेजवा दिया। निक्की के पिता शीतल माली ने बताया कि मंगलवार शाम सात बजे बेटी 10 रुपये लेकर घर के बगल में लक्ष्मी पूजा देखने गई थी। सभी बच्चे खाना खाकर दादी के पास सोते हैं, तो वह निक्की को लाने नहीं गए। सुबह मां जब वहां से लाने गई तो पता चला कि वो शाम को दादी के पास पहुंची ही नहीं थी। परिजन सुबह से खोजबीन में जुट गए, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। शीतल ने थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पहुंची पुलिस ने जब खोजबीन शुरू की तो, परिजनों के साथ गांव के लोग भी सन्न रह गए। दोपहर 12:30 बजे घर के पीछे बने शौचालय की सेप्टिक टैंक में निक्की का शव मिला। कुछ ही देर बाद वहां फॉरेंसिक टीम भी वहां पहुंच गई और शव को बाहर निकाला गया। मासूम बेटी का शव देख परिजनों का रो रोकर हाल बेहाल हो गया। निक्की, दो भाई दो बहन में दूसरे नंबर पर थी। थानाध्यक्ष सुभाषचंद्र ने बताया कि घर के पीछे बने शौचालय के टैंक में बलिका का शव मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

--------
पहले भी लापरवाही से जा चुकी है नौनिहालों की जान

18 मार्च 2025 : दोहरीघाट नगर पंचायत के रामघाट पर अपने दोस्तों के साथ खेलने पहुंचे मंजीत (14) और समर साहनी 13 निर्माणाधीन पिलर के गड्ढे में गिरकर दब गए थे। हादसे में मंजीत की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 अगस्त 2025 : हलधरपुर के बिलौझा गांव में दोपहर रामकरण राम के छोटे बेटे आर्यन उर्फ लड्डू (6) का शव सबमर्सिबल की बोरिंग के लिए किए गए गड्ढे में मिला। बालक आठ अगस्त की शाम से लापता था।
30 दिसंबर 2024 : घोसी के बड़ागांव मोहल्ले में सुबह घर से महज 20 मीटर की दूरी पर खुले नाले में डूबने से शिवकुमार राजभर के बेटे अभय राजभर (2.5) की मौत हो गई थी।

25 नवंबर 2021 : दोहरीघाट के स्टेशन रोड के पास मोहल्ला में सुबह डेढ़ वर्षीय कन्हैया खेलते खेलते घर के सामने खुले नाले में गिर गया। वहां से गुजर रहे लोगों ने जब तक निकालकर उसे अस्पताल पहुंचाया, मौत हो चुकी थी।

रानीपुर थाना क्षेत्र के पलिया गाव में सेफ्टी टैंक में सात वर्षीय बालिका का शव मिलने के बाद मौके

रानीपुर थाना क्षेत्र के पलिया गाव में सेफ्टी टैंक में सात वर्षीय बालिका का शव मिलने के बाद मौके

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed