फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The body of a young man drowned in the river was found five kilometers away on the third day

नदी में डूबे युवक का तीसरे दिन पांच किलोमीटर दूर मिला शव

Wed, 06 Oct 2021 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
The body of a young man drowned in the river was found five kilometers away on the third day
बढुआ गोदाम। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बढुआ गोदाम स्थित भैंसही नदी में नहाने के दौरान सोमवार को लापता 24 वर्षीय युवक का शव घटनास्थल से करीब पांच किलोमीटर दूर बहतुरा गांव के पास झाड़ियों में मिला। पुलिस ने शव बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सूबेदार राम (24) पुत्र लुटनराम सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बढुआ गोदाम गांव का निवासी था। सुबेदार सोमवार की दोपहर में अपने चार-पांच दोस्तों के साथ बढुआ गोदाम स्थित भैंसही नदी में नहा रहा था। अचानक वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। नदी के तट पर खड़े उसके दोस्त घर की ओर शोर मचाते हुए भागे। जब तक गांव वाले मौके पर पहुंचे तब तक वह डूब चुका था। सूचना मिलने पर सरायलखंसी पुलिस मौके पर पहुंची थी और युवक की तलाश में गोताखोर लगाए थे। युवक का शव दो दिन बाद घटना स्थल से पांच किलोमीटर दूर गाजीपुर जिले के बहतुरा गांव के पास झाड़ियों में मिली। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला और परिजनों की शिनाख्त के बाद सरायलखंसी पुलिस को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed