फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The body of a teenager found near Deoraha Baba Ashram, 20 kilometers away

20 किलोमीटर दूर देवरहा बाबा आश्रम के पास मिली किशोरी की लाश

Thu, 06 Aug 2020 10:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
The body of a teenager found near Deoraha Baba Ashram, 20 kilometers away
मधुबन। थाना क्षेत्र के चक्की मूसाडोही गांव में बुधवार की शाम को नाव हादसे में घाघरा नदी में डूबी किशोरी की लाश बृहस्पतिवार को घटना स्थल से 20 किलोमीटर दूर देवरिया जिले की सीमा में मईल थाना क्षेत्र के देवरहवा बाबा आश्रम तेलियाकला के पास उतराई हुई मिली। तेज हवा के चलते नाविक लाश ले आने को तैयार नहीं हो रहे थे। हालांकि काफी मिन्नतों के बाद वह तैयार हुए और शव को चक्की मूसाडोही गांव पहुंचाया। लाश पहुंचते ही परिजन बिलख पड़े और माहौल गमगीन हो उठा। उधर, किशोरी की लाश मिल जाने हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ कर छह हो गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को देवरिया के पास कुछ युवक मछली मार रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर एक लड़की के उतराए शव पर पड़ी। उन्होंने शव को बाहर निकाला और चक्की मुसाडोही गांव में फोन से लाश मिलने की सूचना दी। किशोरी का शव मिलने की सूचना मिलते ही चक्की मुसाडोही गांव के उमेश यादव, राम आशीष, सूर्य देव यादव, दिलीप नाव से देवरहवा बाबा मचान तेलिया कला देवरिया पहुंचे। शव की पहचान करने के बाद नाव से उसे तेलिया लाएं। वहां गांव के लोग एक महाविद्यालय पर शरणार्थी शिविर में रह रहे हैं। तेज हवा के चलत घाघरा नदी में उठ रही लहरों को देख कोई भी नाविक किशोरी की लाश लेकर चक्कीमूसा डोही आने को तैयार नहीं हो रहा था। लोगों ने कई नाविकों से निवेदन किया लेकिन नदी के रौद्र रूप को देखकर नाविक सासह नहीं जुटा पा रहे थे। काफी कोशिश के बाद कुछ नाविक तैयार हुए और लाश लेकर चक्की मूसाडोही गांव पहुंचे। उसके बाद खुशी के पिता राजेश, मां मालती और बड़ी बहन किरन नाव से तेलिया पहुंची। जिसके बाद उनके बिलखने से शिविर में माहौल गमगीन हो उठा। मौके पर पहुंची देवरिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed