फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The body of a municipal contractor was found in a drain

Mau News: नपा ठेकेदार का नाली में मिला शव

Thu, 28 Aug 2025 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
The body of a municipal contractor was found in a drain
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बरपुर में नाली में गिरकर युवक की मौत के बाद जांच करती पुलिस।संवाद
मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के बरपुर मोहल्ला निवासी नगर पालिका के ठेकेदार का शव बृहस्पतिवार की भोर में उनके मुहल्ले की नाली में मिला। ठेकेदार आखिरी बार रात एक बजकर 44 मिनट पर मुहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में पैदल जाते दिखे हैं। सुबह टहलने निकले लोगों ने देखा तो इसकी जानकारी हुई। सूचना पर सीओ सिटी, शहर कोतवाल मौके पर पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन


बरपुर नई बस्ती निवासी राजन सिंह उर्फ वीरेंद्र (40) नगर पालिका में ठेकेदारी का काम करते थे। उनके पिता हरिशंकर सिंह जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हैं। राजन बुधवार की रात दस बजे के करीब अपनी बुलेट से घर जाने के लिए निकले थे। बृहस्पतिवार को उनका शव नाली में मिला। मुहल्ले के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में वह पैदल जाते दिख रहे हैं। बाइक कुछ दूर खड़ी मिली। आशंका जताई जा रही है कि राजन अपने घर से कुछ दूरी पर मौजूद एक नाली के पास लघुशंका करने पहुंचे और गिर गए। इससे उनकी मौत हो गई। राजन परिवार के इकलौते पुत्र थे। वह अपने पीछे अपने पुत्र, पुत्री, पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों को छोड़ गए।
विज्ञापन


नाले-नाली में गिरने से तीसरी मौत
मऊ। नगर निकायों की लापरवाही को लेकर यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले दोहरीघाट नगर पंचायत के सम्मिलत मुहल्ला निवासी कन्हैया का डेढ़ साल के इकलौते बेटे की 24 नवंबर 2021 को घर के बाहर खुले में नाले गिरने से मौत हुई थी। घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने रोड जाम कर दिया था। घोसी नगर पंचायत के बड़ागांव मुहल्ला निवासी शिवकुमार के ढाई साल के पुत्र अभय राजभर की 30 दिसंबर 2024 को खुले नाले में गिरने से मौत हो गई थी। बरपुर मुहल्ले में जिस नाली में ठेकेदार की मौत हुई वह खुली पड़ी है। इसे ढकने की मांग कई बार वार्डवासी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed