{"_id":"57979e5d4f1c1b012021dff5","slug":"the-blood-of-those-who-started-the-line-for-the-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"लहू देश के लिए देने वालों की लगी लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लहू देश के लिए देने वालों की लगी लाइन
ब्यूरो/अमर उजाला, मऊ
Updated Tue, 26 Jul 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में कारगिल विजय दिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करता युवक और अपनी बारी की प्रतिक्षा करते रक्तदाता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वाधान में मंगलवार को लहू देश के लिए रक्तदान शिविर में जनपद के लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। भारी बारिश के बावजूद जिला अस्पताल पर लोग रक्तदान के लिए पहुंचे। शाम चार बजे तक कुल 89 लोगों ने रक्तदान किया। यह जिला अस्पताल में एक दिन में रक्तदान का नया मापदंड भी बन गया।
रक्तदान शिविर का आयोजन जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में सुबह दस बजे से शुरू हुआ। जिसका शुभारंभ जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने किया। इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष पद्मा मिश्रा संगठन की अन्य सदस्यों के साथ जिला अस्पताल में शिविर का सहयोग करती रहीं। रक्तदाताओं का जैसे ही आना जाना शुरू हुआ तो मौसम भी खराब हो गया, इसके बावजूद सांय चार बजे तक रक्तदान शिविर का कार्यक्रम शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में चलता रहा। ब्लड बैंक के मुख्य गेट पर डा. एके राय आने वाले सभी रक्तदाताओं की प्राथमिक जांच जैसे वजन, ब्लड प्रेशर सहित फार्म भरवाने के बाद उन्हें फीट घोषित कर ब्लड बैंक में भेजते रहें। ब्लड बैंक में एक बार में दो लोग रक्तदान कर जैसे ही निकल रहे थे, उन्हें बगल के ही एक कमरे में जूस, मिठाई आदि नाश्ता भी कराया जा रहा था।
इस दौरान रक्तदाओं को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरके गुप्ता और मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. एके पांडेय उन्हें अमर उजाला फाउंडेशन का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। यह क्रम सुबह दस बजे से लेकर चार बजे तक चला। इसमें कुल 89 लोगों ने रक्तदान किया। ब्लड बैंक की प्रभारी डॉ. सरिता ने बताया कि अमर उजाला के तत्वाधान में किया गया यह रक्तदान अब तक का सबसे अधिक यूनिट का है। इसके पहले अधिकतम 40 लोगों ने रक्तदान किया था।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में सुबह दस बजे से शुरू हो गया। रक्तदान का कार्यक्रम शुरू हुआ तो तेज बारिश भी शुरू हो गई। बावजूद इसके कई उत्साहित रक्तदाता अस्पताल में पहले से ही जमे हुए थे। वहीं, बरसात में भीग कर अधिकांश रक्तदाता पहुंचे। कुछ तो इस कदर भीग चुके थे कि अस्पताल में पहुंचने के बाद कपड़ा सुखाया इसके बाद रक्तदान किया। उनके उत्साह थको देखकर सभी लोग यही कर रहे थे कि बरसात भी देश के नाम पर रक्तदान करने वालों का उत्साह नहीं रोक पाई।
अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित रक्तदान शिविर में युवाओं का उत्साह गजब का दिखा। युवाओं में जेपी हीरो एजेंसी के शैलेंद्र मिश्रा, अखंड प्रताप सिंह, व्योमकेश यादव, चंद्रशेखर मद्देशिया, आयुष मौर्या, नीतिश दुबे, मयंक कुमार, प्रदीप कुमार, बृजराज कुमार, चंद्रप्रकाश तिवारी आदि ने जबदस्त उत्साह रक्तदान देने के लिए दिखाया। कहा कि रक्तदान करना हम सभी के लिए गौरव की बात है। युवाओं को इस पुनीत कार्य में अधिक से अधिक लोगों को भाग लेना चाहिए।
अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित बताया कि उसका ब्लड ग्रुप वो नेगेटिव है, डाक्टरों ने बलिराम को रेयर ग्रुप का डोनर बताया। डा. सरिता के अनुसार ओ निगेटिव के डोनर एक प्रतिशत पाए जाते है। कहा कि सुल्तान फिल्म देखने के बाद उसे यह प्रेरणा मिली कि अगर ऊपर वाले ने उसे इतना खास बनाया है, तो उसकी जिंदगी और रक्त किसी ना किसी के काम आना चाहिए।