{"_id":"5f063992f101d4988885415f00c66925","slug":"the-blockade-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर फूटा गुस्सा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर फूटा गुस्सा
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Sun, 20 Sep 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
घोसी कोतवाली क्षेत्र के नदवासराय सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के विरोध में सैकड़ों ग्रामीणों ने रविवार को अपराह्न लगभग एक बजे नदवासराय पुलिस चौकी का घेराव किया। साथ ही घोसी-मुहम्मदाबादगोहना मार्ग जाम कर दिया।
लगभग एक घंटे तक मार्ग जाम रहने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार गई। गंतव्य को जाने वाले यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। मौके पर पहुंची घोसी कोतवाली पुलिस ने समझाकर मामला शांत कराया।
घोसी कोतवाली क्षेत्र में चोरी, छिनैती सहित अपराध की घटनाओं पर रोक न लगने पर ग्रामीणों का गुस्सा रविवार को फूट गया। गुस्साए ग्रामीणों ने नदवासराय चौकी का घेराव किया। साथ ही घोसी-मुहम्मदाबादगोहना मार्ग को जाम कर दिया।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारी सड़क के बीचोबीच आकर नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि चोरी, छिनैती की घटनाएं बढ़ने से आम लोग अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। घटनाएं होने के काफी समय बाद भी पर्दाफाश नहीं हो सका है। अपराधी घटना को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जा रहे हैं पुलिस को पता तक नहीं चल पा रहा है।
व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन को ज्ञापन के माध्यम से अवगत भी कराया बावजूद आश्वासन के सिवाय कुछ भी हासिल नहीं हो सका। अपराधिक घटनाओं पर अंकुश नहीं लगाया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इसमें पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामभवन, रामप्रवेश, चंद्रबली, रमेश आदि शामिल थे।