फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The bike and mobile of the young man going to the sister's house by bike was robbed

बाइक से बहन के घर जा रहे युवक की बाइक और मोबाइल लूटी

Wed, 10 Nov 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
The bike and mobile of the young man going to the sister's house by bike was robbed
मऊ। स्थानीय थाना क्षेत्र के सरसेना मंगईपुर में मंगलवार की रात लगभग साढ़े दस बजे बदमाशों ने एक युवक की बाइक, मोबाइल और नगदी लूट लिया। बदमाशों ने बाइक सवार युवक की लाठी-डंडे और लात घूसों से पीटकर अधमरा कर आसानी से भाग निकले। लोगों ने युवक को घायल अवस्था में देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन

वाराणसी के चोलापुर भटौली निवासी रत्नेश मिश्रा (32) पुत्र गौरी शंकर मिश्रा लखनऊ से बाइक से अपनी बहन के घर गाजीपुर के फदनपुर जा रहा था। जैसे ही वह सरसेना मंगईपुर गांव के पास पहुंचा। दो बाइक पर सवार चार बदमाश उसका पीछा करने लगे। बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया। जिसके बाद उसकी बाइक छीनने का प्रयास करने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने रत्नेश को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बदमाशों ने उसकी अपाचे बाइक, चार हजार रुपया, मोबाइल फोन लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश आसानी से दुल्लहपुर की तरफ भाग निकले। स्थानीय लोगों ने युवक को सड़क किनारे घायलावस्था में पड़ा देखा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिए रानीपुर सीएचसी भेजवाया। रत्नेश ने चार अज्ञात बदमाशों के विरूद्ध तहरीर दी है। थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed