फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The Assistant Teacher Trained Graduate Preliminary Examination is being held today.

Mau News: सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक प्रारंभिक परीक्षा आज

Fri, 16 Jan 2026 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
The Assistant Teacher Trained Graduate Preliminary Examination is being held today.
लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश की तरफ से आयोजित होने वाली सहायक अध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी की प्रारंभिक परीक्षा 2025 को नकलविहीन संपन्न कराने की चल रही तैयारी शुक्रवार को पूरी हो गई। प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। एआई तकनीक से आयोग के कंट्रोल रूम की मदद से हर अभ्यर्थी पर नजर रखी जाएगी। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए नौ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दो पाली की परीक्षा में 8064 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों की तलाशी के लिए मुख्य गेट पर ही दो महिला, तीन पुरुष कांस्टेबल तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा एक सीनियर इंस्पेक्टर रैंक का पुलिस अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप्र लोेक सेवा आयोग की तरफ से सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक (एलटी ग्रेड) प्रारंभिक परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिले में नौ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा शनिवार को दो पालियों में होगी।
पहली पाली सुबह 9 बजे से सुबह 11 बजे और दूसरी पाली दोपहर बाद तीन बजे से शाम पांच बजे तक होगी। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को डेढ़ घंटे पूर्व परीक्षा केंद्र में प्रवेश प्रारंभ करना है। परीक्षा प्रारंभ होने के 45 मिनट पहले अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्रों में प्रवेश बंद हो जाएगा।
प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती की गई है। दो पाली की परीक्षा में 8064 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके अलावा प्रशासनिक अधिकारियों और शिक्षा विभाग के अधिकारी चक्रमण कर परीक्षा पर नजर रखेंगे।

एआई तकनीक से सक्षम आयोग के कंट्रोल रूम की मदद से भी हर अभ्यर्थी पर नजर रखी जाएगी। सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र पहुंचाए जाएंगे। इस बाबत जिला समन्वयक समग्र शिक्षा माध्यमिक सीपी श्रीवास्तव का कहना है कि परीक्षा को हर हाल में नकलविहीन संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed