फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The agitators sitting on hunger deteriorated

अनशन पर बैठे अनशनकारियों की बिगड़ी तबियत

Mon, 02 Mar 2020 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
The agitators sitting on hunger deteriorated
मधुबन के बिनटोलिया में अनशन कारी प्रदीप कुमार गुप्त का अनशन समाप्त कराते उप जिलाधिकारी लालबाबू ? - फोटो : MAU
मधुबन। तहसील के बिंटोलिया गांव को कटान से बचाव के रिंगबांध निर्माण बनाने की मांग को लेकर अनशन पर बैठे फूलन सेना के कार्यकर्ताओं का स्वास्थ्य बिगड़ गया। जिसकी सूचना पर एसडीएम लालबाबु दुबे मौके पर पहुंचे समस्या के निदान का आश्वासन दिया। साथ ही जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया।
विज्ञापन

मधुबन तहसील के बिंटोलिया गांव में कटान से बचाव के लिए फूलन सेना के सदस्य बीते 26 फरवरी से नदी किनारे आमरण अनशन पर बैठे है। अनशनकारियों की मांग है कि बिंटोलिया गांव को घाघरा नदी से कटान रोकने के लिए रिंग बांध का निर्माण किया जाए। सदस्यों ने बताया कि गांव घाघरा नदी के तलहटी में बसे होने का कारण नदी के हर साल रौद्र रूप के चलते अब तक हजारों एकड़ भूमि नदी में समा चुकी है।
विज्ञापन

उधर कटान से बचाव को लेकर ठोकर बनाने की मांग को लेकर कई दिनों से अनशन पर बैठे फूलन सदस्यों को स्वास्थ्य सोमवार को खराब हो गया।अनशन पर बैठे लोगों की खराब तबियत की सूचना जैसे ही एसडीएम लालबाबू दुबे को हुई तो वो सीओ राजेंद्र प्रसाद यादव, प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे के साथ ही चिकित्सक डॉ.नरेन्द्र कुमार गौतम की टीम के साथ बिंटोलिया गांव पहुंचे। यहां उन्होंने अनशनकारियों को उनके मांगों को लेकर प्रस्ताव प्रशासन के साथ शासन को भेजे जाने का आश्वासन देकर जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त कराया। इसके बाद चिकित्सकों की टीम ने अनशन पर बैठे सभी सदस्यों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। एसडीएम ने खराब स्वास्थ्य को देखते हुए अनशन पर बैठे सदस्यों को फतेहपुर मंडाव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया। इस अवसर पर गोपाल, श्रीकांत, अमरजीत, पुर्णवासी, विरेंद्र, राम केवल आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed