फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The administration removed encroachments from the land acquired for the four-lane highway.

Mau News: फोरलेन की अधिग्रहित भूमि से प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण

Tue, 14 Jul 2026 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
The administration removed encroachments from the land acquired for the four-lane highway.
एन एच आई द्वारा घोसी के पिडवाल में अतिक्रमण को हटाने की होती कार्रवाई : सोशल मीडिया
घोसी कोतवाली क्षेत्र के पिढ़वल मोड़ स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग (फोरलेन) की अधिग्रहित भूमि पर सोमवार को प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।
विज्ञापन

मुआवजा मिलने के बावजूद भूमि खाली न किए जाने पर नायब तहसीलदार अभिषेक वर्मा की देखरेख में एनएचएआई और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने जेसीबी से निर्माण हटाकर भूमि को कब्जा मुक्त कराया। इस दौरान मकान मालिक ने कार्रवाई का विरोध भी किया।
घोसी कोतवाली क्षेत्र के पिढ़वल मोड़ निवासी फूलमती देवी का ढाबा राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे संचालित है। फोरलेन निर्माण के लिए ढाबे का अगला हिस्सा सरकार द्वारा पूर्व में अधिग्रहित किया जा चुका था।
विज्ञापन

संबंधित भूमि का मुआवजा भी उन्हें प्रदान कर दिया गया था। प्रशासन पहले भी अधिग्रहित भूमि का कुछ हिस्सा खाली करा चुका था। शेष भाग खाली करने के लिए कई बार नोटिस और चेतावनी दी गई, लेकिन निर्धारित समय सीमा के भीतर कब्जा नहीं हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को नायब तहसीलदार अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी से अधिग्रहित भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान मकान मालिक ने विरोध जताया, हालांकि प्रशासन ने नियमानुसार कार्रवाई पूरी कराई।
इस दौरान राजस्व निरीक्षक मतीन खान, परशुराम यादव, गौरव राय, अजय, मनींद्र मौर्य सहित एनएचएआई और राजस्व विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed