फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Tender for bike parking stand at railway station floated for the second time in six months

Mau News: रेलवे स्टेशन पर बाइक पार्किंग स्टैंड के लिए छह महीने में दूसरी बार हुआ टेंडर

Fri, 09 Jan 2026 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Tender for bike parking stand at railway station floated for the second time in six months
मऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर बाइक पार्किंग स्टैंड के लिए छह महीने में दूसरी बार टेंडर हुआ है। नई पार्किंग 14 जनवरी की रात 12 बजे से शुरू हो जाएगी। रेलवे द्वारा निर्धारित टेंडर से कम वसूली होने के कारण ठेकेदार ने 10 दिसंबर 2025 को टेंडर सरेंडर करके स्टैंड बंद कर दिया था।
विज्ञापन

इसके चलते बाइक बाहर सड़क पर दोनों तरफ खड़ी हो रही है और निगरानी नहीं होने से बाइक चोरी की घटनाएं भी बढ़ गयी हैं। तीन साल पूरा होने पर 23 अप्रैल 2025 को बाइक पार्किंग स्टैंड का टेंडर समाप्त हो गया था।
विज्ञापन

13 जुलाई 2025 को टेंडर हुआ तो ठेकेदार ने एक दिन में रेलवे को 9500 रुपये देने का वादा करके ठेका ले लिया। अगस्त माह से पार्किंग शुरू हुई। टेंडर के शर्त के मुताबिक अगले तीन माह तक का पैसा रेलवे को जमा करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक खड़ा करने के लिए शून्य से छह घंटे का 10 रुपये, 12 घंटे का 15 रुपये और 24 घंटे का 20 रुपये शुल्क निर्धारित था। उतनी कमाई नहीं हो पाने से ठेकेदार ने 10 दिसंबर 2025 को पार्किंग बंद कर दी और रेलवे को बिना सूचना दिए ही चला गया।
रेलवे ने उसका लगभग 8.55 लाख रुपये जब्त कर लिया। छह माह में दूसरी बार 29 दिसंबर को टेंडर खुला, इस बार रेलवे ने एक दिन का 8850 रुपये प्रतिदिन का किराया निर्धारित किया है। इस तरह ठेकेदार को अगले तीन महीने का लगभग आठ लाख रुपये जमा करना है।
हर दिन 44 जोड़ी ट्रेनों से मऊ जंक्शन पर 22 हजार से अधिक यात्री आवागमन करते हैं। जिनमें बड़ी संख्या में लोग बाइक से स्टेशन पहुंचते हैं। स्टेशन पर ऐसे अनेक यात्री व व्यवसायी आते हैं जो अपने काम के सिलसिले में पार्किंग में बाइक खड़ी करके ट्रेन से वाराणसी या अन्य शहरों में जाते हैं। काम पूरा वापस लौट कर बाइक लेकर जाते हैं।


बाइक पार्किंग स्टैंड का नए सिरे से टेंडर हुआ है। 29 दिसंबर 2025 को ही बोली लगाई गई थी। 14 जनवरी की रात 12 बजे से पार्किंग शुरू होगी। - अशोक कुमार, जनसंपर्क अधिकारी, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article