फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ten thousand beneficiaries of PM housing await second installment

पीएम आवास के दस हजार लाभार्थियों को दूसरी किस्त का इंतजार

Thu, 11 Mar 2021 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Ten thousand beneficiaries of PM housing await second installment
मऊ। जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के दस हजार लाभार्थियों को धनराशि की दूसरी किस्त का इंतजार है। नींव डलवाने के बाद ये लाभार्थी आगे का कार्य कराने के लिए धनराशि का इंतजार कर रहे हैं। इसी प्रकार मुख्यमंत्री आवास के 68 लाभार्थियों को दूसरी किस्त का इंतजार है। धनराशि नहीं मिलने से मकान निर्माण का कार्य रुका हुआ है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास के 164 लाभार्थियों को योजना की धनराशि की एक भी किस्त नहीं मिली है। मुख्यमंत्री आवास योजना के 64 लाभार्थियों को भी पहली किस्त का इंतजार है। ग्राम पंचायतों से प्रस्ताव के बाद प्रधान मंत्री आवास के लिए दस हजार 814 आवास स्वीकृत किए गए थे। आवास योजना के लाभार्थियों को तीन किस्तों में भुगतान उनके बैंक खातों में किया जाता है। पहली किस्त 40 हजार रुपये की दी जाती है। जब लाभार्थी अपने आवास के नींव तक का निर्माण करा लेता है उसकी फोटो अपलोड करके भेजेने पर दूसरी किस्त के रूप में 70 हजार रुपये भेजे जाते हैं। लिंटर लग जाने के बाद प्लास्टर आदि अन्य कार्यों के लिए अंतिम किस्त के रूप में दस हजार रुपये दिए जाते हैं। प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत जनवरी में केंद्र से मिले बजट के बाद फरवरी में दस हजार आठ सौ चौदह लाभार्थियों को दस करोड़ 81 लाख 40 हजार रुपयों का भुगतान किया गया लेकिन अब लाभार्थियों को दूसरी किस्त का इंतजार है। 164 लाभार्थियों को तो अब तक एक भी किस्त नहीं मिली है। उधर मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत जनपद में 208 आवासों की स्वीकृति मिली है। इस योजना के तहत 204 लाभार्थियों को पहली किस्त दी जा चुकी है। जबकि 140 लाभार्थियों को दूसरी किस्त भी दी गई है लेकिन चार लाभार्थियों को एक भी किस्त नहीं मिली है जबकि 68 लाभार्थियों को दूसरी किस्त भी नहीं मिली है।
विज्ञापन

कोट
जिन लाभार्थियों के बैंक खाते में किसी प्रकार की त्रुटि है। उन्हीं के खाते में धनराशि नहीं गई है। जैसे जैसे उनके बैंक खातों की डिटेल ठीक होती जाएगी वैसे वैसे उनके खातों में रुपये भेज दिए जाएंगे।-मत्स्येंद्र नाथ द्विवेदी, परियोजना निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed