फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ten long years, 411 commercial vehicle owners did not pay tax of Rs 3 crore

Mau News: दस साल का लंबा समय, 411 कमर्शियल वाहन स्वामियों ने नहीं भरा तीन करोड़ का टैक्स

Tue, 06 Feb 2024 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Ten long years, 411 commercial vehicle owners did not pay tax of Rs 3 crore
रोशन सिंह
विज्ञापन

मऊ। जिले में हजारों की संख्या में व्यावसायिक वाहनों का संचालन वाहन स्वामियों द्वारा किया जा रहा है, लेकिन इसमें 411 वाहन स्वामी ऐसे हैं, जिनके द्वारा बीते दस सालों से परिवहन विभाग को टैक्स की राशि चुकता ही नहीं की गई है। यह राशि भी हजारों में नहीं बल्कि तीन करोड़ रुपये से ज्यादा की है। टैक्स वसूली को लेकर कई बार नोटिस जारी करने पर जहां 60 फीसदी वाहन चालकों ने कोई जवाब नहीं दिया। वहीं जिसने जवाब दिया उसमें किसी ने वाहन चोरी होने तो किसी ने वाहन के कंडम होने की बात कही। उधर परिवहन विभाग अब ऐसे बकायादारों को लेकर राजस्व विभाग से मिलकर कड़ी कार्रवाई की तैयारी में जुटा है।
बताते चले कि जिले में करीब 18 हजार के करीब व्यावसायिक वाहनों का संचालन हो रहा है, जिनसे हर माह विभाग को करीब एक करोड़ रुपये का टैक्स जमा होता है। लेकिन टैक्स जमा करने वाले वाहनों की संख्या 40 फीसदी के करीब ही है। विभाग के आंकड़ों को देखे तो वर्तमान में 765 वाहनों पर पांच करोड़ 54 लाख से ज्यादा का बकाया चल रहा है। इसमें तो 411 वाहन ऐसे है, जिनके ऊपर तीन करोड़ से ज्यादा का बकाया है। जबकि 354 वाहनों पर दो करोड़ 30 लाख का बकाया है। दस साल से ज्यादा बकायादार 411 वाहनों को विभाग ने टैक्स वसूलने के लिए कई बार नोटिस जारी किया। जहां अधिकांश ने इसका जवाब नहीं दिया तो कुछ ने चोरी होने का तर्क देते हुए टैक्स माफी की मांग की, तो किसी ने वाहन के कंडम होने की बात कही। इन वाहनों में अधिकांश वाहनों की संख्या ट्रक की है, इसके बाद जेसीबी तथा ट्रैक्टर की है। उधर विभाग ने इन वाहन स्वामियों से टैक्स वसूली को लेकर एक योजना तैयार की है, जिसमें राजस्व विभाग के साथ मिलकर ऐसे वाहन चालकों को नोटिस फिर आरसी जारी करने के बाद राशि न देने पर टैक्स वसूली के लिए कुर्की की कार्रवाई करेगी। इस संबंध में एआरटीओ सुहेल अहमद ने बताया कि एक दशक से जिन वाहन चालकों पर टैक्स का बकाया भुगतान चल रहा है, उन्हें नोटिस आरसी जारी करने के बाद इसको लेकर कोई सक्रियता नहीं दिखाया जा रहा है। ऐसे वाहन स्वामियों के विरुद्ध कार्रवाई की योजना तैयार की जा रही है। जिसमें राजस्व विभाग को भी शामिल किया जाएगा, जिससे राजस्व के नुकसान की भरपाई के लिए कुर्की की कार्रवाई भी की जा सकेगी।
विज्ञापन

------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रकों पर सबसे ज्यादा बकाया
मऊ। परिवहन विभाग के आंकड़ों को देखे तो 141 जेसीबी पर 62 लाख रुपये से अधिक का टैक्स बकाया है। जबकि 71 बसों पर आठ लाख से ज्यादा तो पांच ट्रेलर पर 47 हजार और 1057 ट्रकों पर करीब पांच करोड़ का टैक्स बकाया चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed