फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ten including two women booked for assault over old rivalry

Mau News: पुरानी रंजिश में मारपीट दो महिलाओेंं सहित दस पर मुकदमा

Mon, 26 Feb 2024 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Ten including two women booked for assault over old rivalry
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के पकड़ी खुर्द गांव में पुरानी रंजिश में घर में घुसकर मारपीट कर घायल करने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति की तहरीर पर शनिवार की देर रात दो महिलाओं सहित दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

दर्ज मुकदमे के अनुसार पकड़ी खुर्द निवासी अवनीश दुबे के घर पर चढ़कर आपसी रंजिश को लेकर पड़ोसी शिव प्रताप यादव, विनीत, नितीश, रवि रंजन, अनुज, शिव प्रताप की पत्नी, अनु यादव, तनु, मनीष एवं राम प्रताप की पत्नी बीते 21 फरवरी की शाम सात बजे लाठी डंडे एवं हथियार लेकर गाली देते हुए घर में घुस आए और अवनीश दुबे की पत्नी रत्ना को मारने पीटने के साथ ही सामान को तोड़कर नष्ट कर दिए। बचाव करने आए परिवार के कंचन व चंदन को भी मारपीट कर घायल कर दिए और जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में घोसी कोतवाली पुलिस शनिवार की रात अवनीश दुबे की तहरीर पर दो महिलाओं सहित दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed