{"_id":"5bf8369cbdec2241d2001467","slug":"temples-and-lakes-awaiting-with-lamps-in-mau","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपों से जगमगाए मंदिर आैर सरोवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपों से जगमगाए मंदिर आैर सरोवर
mau
Updated Fri, 23 Nov 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
देव दीपावली पर सरोवर पर दीप जलातीं युवतियां।
- फोटो : mau
नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में स्थापित प्रमुख मंदिरों में देव दीपावली पर घी के दीपक जलाए गए। दीपों की रोशनी से रात भर मंदिर जगमगाते रहे। नगर के शीतला धाम पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ अंधेरा होते ही 11हजार दीपों को जलाया गया। असंख्य लोगों ने मंदिर परिसर में स्थित पोखरे की सीढिय़ों पर दीप जलाए। दीप प्रज्जवलन के साथ ही मंदिर के पुजारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां गंगा की महाआरती कराई। इस दौरान लोगों ने आतिशबाजी का भरपूर आनंद उठाया।
नगर के शीतला माता मंदिर, मठिया टोला शिवाला, भीटी स्थित शिव मंदिर, ढेकुलिया घाट स्थित मंदिर, कतुआ पुरा स्थित शिव मंदिर, कतुआपुरा स्थित मातृ मंदिर, आजमगढ़ मेड स्थित शिव मंदिर, जिला अस्पताल स्थित शिव मंदिर, पर स्थापित मंदिरों में घी के दीपक जलाए गए।
घोसी : प्राचीन सीताकुंड पोखरा, पक्का पोखरा स्थित बाबा उच्चेेश्वर नाथ मंदिर, पकड़ी मोड़ स्थित मां शारदा मंदिर, नरोखर जलाशय पर दीपक प्रज्जवलित किए गए। रतनपुरा: ब्लाक मुख्यालय स्थित काली मंदिर पर 3101 दीप जलाया गया। मधुबन : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तरफ से हनुमान मंदिर, शिव मंदिर, देई स्थान सहित विभिन्न मंदिरो पर 2100 दीप जलाए गए। चिरैयाकोट : प्रमुख मंदिरों पर देव दीपावली धूमधाम से मनाई गई। खाकी बाबा कुटी पर 11हजार दीपक जलाए गए। इंदारा : कोपागंज ब्लाक क्षेत्र के लैरोदोनवार शिव मंदिर पर 11 हजार दीप जलाया गया।
विज्ञापन
रानीपुर : ब्लाक मख्यालय स्थित धर्मसीपुर गांव के मां काली मंदिर पर पांच हजार दीपक जलाए गए। फतहपुर मंडाव : सामाजिक कार्यकर्ता अजीत यादव के नेतृत्व में शहीद स्मारक पर दीप जलाए गए।