{"_id":"65871fa10907ce9a140a26bb","slug":"temple-land-is-being-encroached-upon-work-is-being-done-despite-stay-order-mau-news-c-295-1-mau1001-6769-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: मंदिर की जमीन पर किया जा रहा कब्जा, स्थगन आदेश के बावजूद हो रहा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: मंदिर की जमीन पर किया जा रहा कब्जा, स्थगन आदेश के बावजूद हो रहा काम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। जनपद के सभी थानों पर शनिवार को समाधान और थाना दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी अरुण कुमार और पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय की ओर से थाना दक्षिणटोला और कोतवाली में जनशिकायतों को सुना गया।
जनपद के सभी थानों पर कुल 13 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कराया गया और राजस्व विभाग से संबंधित प्रार्थना पत्रों को राजस्व टीम को भेजा गया। घोसी कोतवाली परिसर में शनिवार को तहसीलदार धर्मेंद्र पांडेय की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें कुल 33 लोगों ने फरियादें दर्ज कराईं लेकिन मौक़े पर एक भी समस्या का समाधान नहीं हो सका। 15 पुलिस एवं 18 राजस्व विभाग से संबंधित रहा।
सरहरा जमीन की मंता देवी ने शिकायत की कि गांव के ही बलीराम, संतोष, श्रवण आदि ने भूमाफिया की तरह मंदिर की भूमि पर अवैध निर्माण कर रहे हैं। नदवासराय खास के अर्जुन ने शिकायत की कि न्यायालय के स्थगनादेश के बाद भी कुछ लोग कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
दोहरीघाट थाना परिसर में लगे समाधान दिवस पर सात प्रार्थना पत्र आए, जिसमें किसी का निस्तारण नहीं हुआ समाधान दिवस प्रभारी नायब तहसीलदार घोसी निशांत कुमार मिश्रा क्षेत्राधिकारी दिनेश दत्त मिश्रा ने राजस्व और पुलिस टीम बनाकर मौके पर सभी प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए टीम भेजा। चिरैयाकोट थाना परिसर में शनिवार को दिन मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के नायब तहसीलदार गौरव शाह की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें कुल 6 शिकायत पत्र राजस्व से संबंधित देखे गए पर एक का भी निस्तारण नहीं किया जा सका।