{"_id":"6a67a586d037d0653a0776ac","slug":"temperature-dropped-due-to-light-rain-but-there-was-no-relief-from-heat-and-humidity-mau-news-c-295-1-svns1028-149293-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: बूंदाबांदी से तापमान घटा, गर्मी और उमस से नहीं मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: बूंदाबांदी से तापमान घटा, गर्मी और उमस से नहीं मिली राहत
विज्ञापन
सोमवार सुबह जिले के विभिन्न इलाकों में बूंदाबांदी हुई, लेकिन गर्मी और उमस से राहत नहीं मिली। दोपहर बाद तक धूप-छांव का दौर जारी रहा। इसी बीच बिजली के बार-बार आने-जाने से लोगों को एक-एक पल बिताना मुश्किल हो रहा था।
अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। मौसम में बार-बार बदलाव होने से लोग विभिन्न बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं।
सोमवार को तड़के से ही घने बादल छाए रहे। मौसम में बदलाव देख किसानों में बारिश की आस जगी, लेकिन कुछ देर के लिए बूंदाबांदी ही हो सकी। सुबह लगभग आठ बजे तक मौसम सुहावना रहा, लेकिन लगभग नौ बजे के बाद दिन चढ़ने के साथ ही धूप तेज होती गई।
विज्ञापन
बिजली के बार-बार आने-जाने से लोगों को एक-एक पल बिताना मुश्किल हो रहा था। दोपहर बाद तक धूप-छांव का दौर चलता रहा। मौसम में बार-बार बदलाव से लोग विभिन्न बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. धनंजय कुमार का कहना है कि पर्याप्त पानी पीने, धूप में निकलने से बचने और स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है।
तापमान पर नजर डालें तो सोमवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता 74 प्रतिशत रही, जबकि छह किमी की रफ्तार से हवा चल रही थी। रविवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा।