फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Tell tricks to solve the question

प्रश्न हल करने के गुर बताए

Tue, 05 Dec 2017 11:45 PM IST
mau news
mau news Updated Tue, 05 Dec 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
Tell tricks to solve the question
कार्यशाला को संबोधित करतीं प्रशिक्षक मंजुला देवी।
नगर के अलीनगर स्थित सनबीम में मंगलवार को असेट् परीक्षा के कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुंबई से आईं प्रशिक्षक तथा एकेडमिक सपोर्ट मैनेजर मंजुला देवी ने शिक्षकों, बच्चों और अभिभावकों को जानकारी दी। कार्यशाला का आयोजन तीन चरणों में हुआ। जिसमें बच्चों की असेट परीक्षा से संबंधित प्रश्नों का उत्तर देते हुए उन्हे प्रश्न हल करने आदि से संबंधित जानकारी दी गई। अभिभावकों के लिए आयोजित कार्यशाला में उन्हेें शिक्षण के पहलू , अच्छी पैरेंटिंग तथा असेट् परीक्षा के लिए बच्चों को कैसे तैयार करें बताया गया। शिक्षकों के लिए भी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में गणित, विज्ञान एंव अंग्रेजी के विषय के असेट परिक्षा के बारे में प्रशिक्षक मंजुला देवी ने विस्तार से प्रकाश डाला। सनबीम स्कूल के प्रबंधक राकेश गर्ग ने प्रशिक्षक और अभिभावकों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि शिक्षा का अर्थ सिर्फ विद्यालय में दी जाने वाली शिक्षा ही नहीं अपितु घर पर अभिभावकों द्वारा दी जाने वाली शिक्षा भी है। उन्होने कहा की प्रतिदिन बच्चों को सभी विषयों से संबंधित प्रश्नों को हल करने का अभ्यास घर पर भी कराएं। स्कूल की प्रधानाचार्या पूनम तिवारी ने अभिभावकों के लिए कार्यशाला आयोजन करने के लिए विद्यालय का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed