फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Tehsildar issues instructions for the speedy resolution of IGRS complaints.

Mau News: आईजीआरएस शिकायतों के त्वरित निस्तारण के तहसीलदार ने दिए निर्देश

Wed, 09 Sep 2026 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Tehsildar issues instructions for the speedy resolution of IGRS complaints.
मुहम्मदाबाद गोहना तहसील सभागार में मंगलवार को तहसीलदार सुधांशु कुमार की अध्यक्षता में आईजीआरएस (समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली) से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान विभिन्न विभागों से जुड़ी लंबित शिकायतों की स्थिति की जानकारी ली गई और उनके निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की गई। तहसीलदार ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं और शिकायत निवारण व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का मौके पर जाकर सत्यापन करने तथा शिकायतकर्ता की समस्या का वास्तविक समाधान करने के बाद ही निस्तारण आख्या पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए। साथ ही लंबित मामलों का नियमित रूप से अनुश्रवण करने को कहा। तहसीलदार ने कहा कि आईजीआरएस शासन और जनता के बीच सीधे संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसके जरिए आम नागरिक अपनी समस्याएं और शिकायतें अधिकारियों तक पहुंचाते हैं। ऐसे में शिकायतों के निस्तारण में देरी होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

उन्होंने कर्मचारियों को पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए तेजी से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में लंबित शिकायतों की विभागवार समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों से उनके निस्तारण की प्रगति जानी गई। तहसीलदार ने स्पष्ट किया कि जिन मामलों में किसी अन्य विभाग की भूमिका है, उन्हें तत्काल संबंधित विभाग को भेजकर आपसी समन्वय से निस्तारित कराया जाए। उन्होंने शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed