फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Tehsil-level teams will verify the physical resources of secondary schools.

Mau News: माध्यमिक विद्यालयों के भौतिक संसाधनों का सत्यापन करेगी तहसीलस्तरीय टीमें

Tue, 25 Aug 2026 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Tehsil-level teams will verify the physical resources of secondary schools.
मऊ। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए माध्यमिक विद्यालयों के संसाधनों का भौतिक सत्यापन होगा। तहसीलस्तरीय टीमें कॉलेजों का दौरा कर वेबसाइट पर अपलोड भौतिक सुविधाओं का सत्यापन करेगी।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा आगामी वर्ष फरवरी माह में प्रस्तावित है, लेकिन परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। जिले में 506 माध्यमिक विद्यालय हैं। पहले चरण में 389 माध्यमिक विद्यालयों का डाटा ही सबमिट हो पाया था। बोर्ड ने दूसरे चरण में 117 माध्यमिक विद्यालयों को आधारभूत सुविधाओं को अपलोड करने का अवसर दिया है। बोर्ड परीक्षा के लिए माध्यमिक विद्यालयों को विद्यालय की आधारभूत सुविधाओं को बोर्ड की वेबसाइट पर 24 अगस्त 2026 को अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी। 25 अगस्त से जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसीलस्तरीय टीमें कॉलेजों में पहुंचकर अपलोड व्यवस्थाओं का भौतिक सत्यापन करेंगी। टीमें विद्यालयों में कक्षाओं की उपलब्धता, फर्नीचर, शौचालय, पेयजल और सुरक्षा व्यवस्था जैसी बुनियादी सुविधाओं का आकलन करेंगी। सीसीटीवी कैमरा, बिजली आपूर्ति व्यवस्था की भी जांच पड़ताल करेगी। इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद का कहना है कि भौतिक सत्यापन के बाद जांच रिपोर्ट वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। बोर्ड के दिशा निर्देश के अनुरुप सभी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed