फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Tehsil administration removed illegal occupation and vacant government land

तहसील प्रशासन ने अवैध कब्जा हटाकर खाली कार्य सरकारी जमीन

Sat, 17 Sep 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Tehsil administration removed illegal occupation and vacant government land
मुहम्दाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के बसारथपुर गांव में अवैध कब्जे को हटाती प्रशासन की जेसीबी।संवा? - फोटो : MAU
मुहम्मदाबाद गोहना। स्थानीय तहसील क्षेत्र के रानीपुर ब्लाक के बसारथपुर गांव में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा हटाने को लेकर शनिवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। हाईकोर्ट में दाखिल अवमानना मुकदमे में हाई कोर्ट द्वारा पारित आदेश के क्रम में तहसील प्रशासन ने पुलिस फोर्स की मौजूदगी में सभी अवैध निर्माण को गिरा दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध कब्जा करने वालों में अफरा-तफरी मची रही।
विज्ञापन

रानीपुर ब्लॉक के बसारथपुर गांव में सिताबू और किताबू दो सगे भाइयों ने गांव के गाटा संख्या 414 ख, जो कागजातों में ऊसर दर्ज है। इस भूमि पर दोनों ने अवैध निर्माण कर कब्जा कर लिया था। इतना ही नहीं मकान के आसपास लोगों ने नाद, खूंटा, मड़ई और अन्य सामग्री रखकर कब्जा जमा लिया था। अवैध कब्जा की शिकायत गांव के ही कुछ लोगों ने स्थानीय अधिकारियों से की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शिकायतकर्ता ने उच्च न्यायालय का सहारा लिया। उच्च न्यायालय ने उक्त सरकारी जमीन से कब्जा हटाए जाने का आदेश पारित किया, बावजूद इसके प्रशासन कब्जा हटाने में रुचि नहीं दिखाई। एक बार फिर से शिकायतकर्ताओं ने उच्च न्यायालय का रुख किया और आदेश का अनुपालन न करने पर अवमानना का मुकदमा दाखिल किया। न्यायालय में अवमानना के मामले में दो अगस्त को पारित आदेश के अनुपालन में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस के बाद एसडीएम सुश्री क्षिप्रा पाल और तहसीलदार राहुल गुप्ता ने भारी पुलिस फोर्स और तहसील कर्मियों के साथ पहुंचकर वहां निर्मित सभी मकान, अहाता की दीवाल, नाद खूंटा आदि को जमींदोज कर दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई से कब्जाधारकों में हड़कंप मचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed