फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Tehsil administration locked the western gate of the tehsil headquarters.

Mau News: तहसील प्रशासन ने तहसील मुख्यालय के पश्चिमी गेट पर लगाया ताला

Tue, 10 Mar 2026 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Tehsil administration locked the western gate of the tehsil headquarters.
मधुबन तहसील के पश्चिम गेट पर ताला बंद होने से आवागमन में दिक्कत ।संवाद
मधुबन तहसील परिसर में मंगलवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब तहसील प्रशासन ने तहसील मुख्यालय के पश्चिमी गेट पर ताला लगाकर उसे बंद कर दिया। अचानक गेट बंद होने से फरियादियों, अधिवक्ताओं और आम लोगों में चर्चा होती रही।
विज्ञापन

पश्चिमी गेट से तहसील कर्मियों, वादकारियों और अधिवक्ताओं का लंबे समय से आवागमन होता रहा है लेकिन मंगलवार को प्रशासन द्वारा इस गेट को बंद कर दिए जाने के बाद लोगों को उस रास्ते से आने-जाने से रोक दिया गया।
विज्ञापन

गेट पर ताला लटकते ही तहसील परिसर में मौजूद लोगों के बीच अफरातफरी मच गई और हर कोई गेट बंद होने के कारण की जानकारी लेने में जुट गया।
नगर पंचायत के उसुरी निवासी हरेंद्र मल्ल, जो वर्तमान में मानकौरा जनपद पडरौना में निवास करते हैं, ने हाईकोर्ट में वाद दाखिल कर आरोप लगाया था कि जिस भूमि से होकर तहसील कर्मियों, वादकारियों और अधिवक्ताओं का आवागमन होता है, वह उनकी पुश्तैनी जमीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने न्यायालय से इस भूमि के संबंध में मुआवजा मांगा था। मामले का संज्ञान लेते हुए हाईकोर्ट ने जिला प्रशासन से जवाब मांगा था। इसके बाद जिलाधिकारी ने मामले की जांच-पड़ताल कराते हुए एहतियातन तहसील मुख्यालय के पश्चिमी गेट को बंद कर उस मार्ग से आवागमन पर रोक लगा दी।
गेट बंद होने के बाद तहसील परिसर में आने वाले लोगों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है और इस निर्णय को लेकर दिनभर चर्चा का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed