फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Teenager went to bathe with friends, drowned in Tamsa river, died

Mau News: दोस्तों के साथ नहाने गया किशोर तमसा नदी में डूबा, मौत

Sun, 09 Jul 2023 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jul 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Teenager went to bathe with friends, drowned in Tamsa river, died
मऊ। दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के नवापुरा तमसा नदी में शुक्रवार की दोपहर को नहाने गया बारह वर्षीय किशोर डूब गया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से देर शाम उसका शव बाहर निकाला। दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के क्यारी टोला शाही कटरा मोहल्ला निवासी तुफैल (12) पुत्र सफ़रूद्दीन शुक्रवार की दोपहर अपने साथियों के साथ तमसा नदी में नहाने गया हुआ था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता देख जब तक वहां मौजूद लोग कुछ करते वह नदी की तेज धारा में समा गया। शोर सुनकर नदी के किनारे मौजूद लोगों व नाविकों की मदद से सर्च अभियान चलाया गया। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। देर शाम करीब सात बजे नवापुरा घाट से उसका शव निकाला गया। घटना से किशोर के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed