फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Teenager recovered in Varanasi

पिता की डांट से नाराज गायब किशोर को पुलिस ने वाराणसी में किया बरामद

Tue, 16 Feb 2021 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Teenager recovered in Varanasi
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के बरबोझी गांव निवासी 16 वर्षीय किशोर को पुलिस ने वाराणसी में बरामद किया। किशोर पिता की फटकार से नाराज होकर घर से फरार हो गया था। पीड़ित की पिता की तहरीर पर पुलिस ने सर्विलांस की मदद से गायब किशोर को 32 घंटे के अंदर खोज निकाला।
विज्ञापन

मुहम्मदबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के बरबोझी गांव निवासी बेलभद्र प्रसाद का 16 वर्षीय पुत्र प्रदीप सोमवार को घर से फरार हो गया।काफी खोजबीन के बाद प्रदीप को कोई जानकारी मिलने पर बेलभद्र ने सोमवार की शाम कोतवाली में बेटे के गायब होने की तहरीर दी।तहरीर में बेलभद्र ने बताया कि उसने अपने बेटे को फटकार लगाकर उसके विद्यालय पढ़ने के लिए भेजा था।लेकिन जब वह विद्यालय से नहीं लौटा तो उसने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। उधर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सर्विलांस की मदद से गायब किशोर को मंगलवार को वाराणसी जिले के सारनाथ चिड़ियाघर से बरामद किया। इस बाबत एसओ नीरज पाठक ने बताया कि गायब किशोर अपने पिता की फटकार से नाराज होकर वाराणसी चला गया था। लेकिन पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए उसे बरामद कर कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसके पिता को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed