फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Teenager killed due to high blood pressure

हाईटेंशन की चपेट में आने से किशोर की गई जान

Fri, 18 Sep 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Teenager killed due to high blood pressure
दोहरीघाट थाना क्षेत्र के कुसुम्हा चट्टी के पास शुक्रवार की सुबह पेड़ पर चढ़ा एक किशोर की हाईटेंशन तार की जद में आने से झुलसकर मौत हो गई। मृतक मवेशियों को पत्ता खिलाने के उद्देश्य से पेड़ पर चढ़कर पत्ता तोड़ रहा था।
विज्ञापन

दोहरीघाट थाना क्षेत्र के झोंटपुर तकिया निवासी इमरान (16) पुत्र हैदर अली शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे बकरियों को चराते हुए कुसुम्हा चट्टी के पास पहुंचा। यहां वो पशुओं को पत्तियां खिलाने के लिए पास में लगे गूलर के पेड़ पर चढ़कर पत्ती तोड़ने लगा। इस बीच पेड़ के ऊपर से गुजर रही 11 हजार बोल्ट का तार हवा बहने से से पेड़ से के डाल से संपर्क कर गया। इससे पेड़ में करंट उतर गया। करंट लगने से इमरान पेड़ पर ही झुलस गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगो ने दोहरीघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुचाया। जहां डॉक्टरों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। मृतक चार भाई में सबसे छोटा था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed