फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Teenager drowns while bathing in Basui River in Pawara

Mau News: पवारा में बसुई नदी में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत

Mon, 14 Sep 2026 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Teenager drowns while bathing in Basui River in Pawara
मुंगरा--फाइल फोटो रितेश सरोज
मुंगराबादशाहपुर। पवारा थाना क्षेत्र के बसुई नदी में रविवार की दोपहर नहाने गए रितेश सरोज (18) की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से किशोर को नदी से बाहर निकलवाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पवारा थाना क्षेत्र के सजईंकला खुर्द गांव निवासी रितेश सरोज (18) रविवार की दोपहर करीब दो बजे गांव के पास स्थित बसुई नदी में नहाने गया था। उसके साथ चार अन्य किशोर भी थे। सभी नदी में नहा रहे थे। इसी दौरान रीतेश नहाते-नहाते नदी के बीच गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता देखकर अन्य लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद रीतेश को पानी से बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed