फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Teenager dies due to electric shock, mourning spread in the village

Mau News: करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम

Thu, 28 Sep 2023 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Teenager dies due to electric shock, mourning spread in the village
मधुबन।रामपुर थाना क्षेत्र के उतराई गांव में बृहस्पतिवार की शाम करंट की चपेट में आने से किशोर बेसुध होकर गिर पड़ा।आनन फानन में ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। डॉक्टर ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। उधर मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पुलिस समेत विद्युत विभाग के अधिकारी और स्थानीय लेखपाल पहुंचे।उतराई निवासी धनंजय साहनी (17) पुत्र परमहंस मजदूरी करता है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भी अपने गांव में ही एक घर में मजदूरी का कार्य कर रहा था। जहां एलटी लाइन के संपर्क में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। धनंजय बेसुध होकर जमीन पर गिर गया। ग्रामीणों ने आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर में भर्ती कराया।जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।किशोर की मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया।अपने लाडले की आंख बंद देख मां की चींखे रुक नहीं रही थीं।
विज्ञापन

परिजनों के करुण क्रंदन से लोगों की आंखें नम हो गईं। मृतक अपने चार भाइयों में सबसे छोटा था। विद्युत विभाग के एसडीओ गिरीश कुमार ने बताया कि किशोर कटिया कनेक्शन लगा रहा था। रिवर्स करंट के संपर्क में आने से उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed