फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Teenager accuses uncle of rape, police engaged in investigation

Mau News: किशोरी ने चाचा पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 11 Jun 2024 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Teenager accuses uncle of rape, police engaged in investigation
स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने पड़ोस के चाचा के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पिता ने मंगलवार को पुलिस से शिकायत की है। बताया कि उसके द्वारा इस मामले में पड़ोसी से पूछताछ करने पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन

किशोरी द्वारा मिली तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। किशोरी के पिता ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि बीते एक जून की रात उसकी नाबालिग पुत्री अपनी बुआ के साथ घर पर थी। उस दिन किसी काम से वो और उसकी पत्नी घर से बाहर गए हुए थे। इसी बीच पड़ोसी जो लड़की का चाचा लगता है, रात में घर आया और उसकी पुत्री को किसी काम से अपने घर बुलाकर ले गया। किशोरी से छेड़खानी करने लगा और दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

किशोरी के शोर करने पर मुंह दबा दिया और किसी के कहने पर जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह घर पहुंची और अपनी बुआ से पूरी बात बताई। जब उसकी बुआ और आसपास के लोग पूछने गए तो आरोपी गाली गलौज करने के साथ ही जान से मारने की धमकी देने लगा। 10 दिन तक परिजनों और किशोरी को थाने पहुंचने से रोके रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष कोपागंज शैलेश सिंह ने बाताया कि एक किशोरी ने चाचा द्वारा उसके साथ दुष्कर्म करने की शिकायत की है। मामले की जांच चल रही है। दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed