फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Technology was used, the thief was caught, and he was severely beaten.

Mau News: तकनीक का किया इस्तेमाल, पकड़ा गया चोर, हुई खूब पिटाई

Mon, 19 Jan 2026 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Technology was used, the thief was caught, and he was severely beaten.
नियामताबाद। मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत औद्योगिक नगर पुलिस चौकी के कबीरपुर गांव में शनिवार की रात तकनीकी का इस्तेमाल से चोर पकड़ा गया। चोरों ने घर में घुसकर एक लाख रुपये के गहने और 30 हजार रुपये नगद चुरा लिए। इसके बाद उन्होंने स्कार्पियो चोरी करने की योजना बनाई और वे उसमें सवार हो गए। मकान मालिक ने जीपीएस से स्कार्पियो को लॉक कर दिया। इसमें चोर को पकड़ कर पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

मूल रूप से गाजीपुर जिले के रहने वाले महेंद्र चौधरी कुछ वर्षों से कबीरपुर गांव में घर बनाकर परिवार के साथ रहते हैं। शनिवार की रात पूरा परिवार घर में सो रहा था। इसी बीच रात लगभग दो बजे दो चोर घर के बाहर का ताला तोड़कर अंदर घुस आए। चोरों ने एक कमरे की आलमारी से एक सोने की चेन, एक अंगूठी एक जोड़ी पायल सहित एक लाख रुपये मूल्य के गहने और 30 हजार रुपये नकद चुरा लिए। चोरों ने घर के बाहर खड़ी स्कार्पियो को बाहर निकाल लिया और उसे लेकर भागने की तैयारी करने लगे। इसी बीच महेंद्र चौधरी का बेटा अभिनव की नींद खुल गई। उसने स्कार्पियो को घर से बाहर देखा तो उसे शक हुआ। उसने साहस का परिचय दिया और जीपीएस तकनीकी से गाड़ी को लॉक कर दिया। इसी बीच एक चोर को भनक लग गई और लॉक होने के पहले ही वह गाड़ी से निकल कर भाग गया। वहीं दूसरा चोर गाड़ी बंद होने के कारण अंदर फंस गया। इसके बाद अभिनव ने शोर मचाया तो लोग जुट गए। सभी ने घेर कर चोर को पकड़ लिया और पिटाई करने के बाद रस्सी से बांध दिया। लोगों ने इसकी सूचना 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चोर को कोतवाली ले आई और आगे की कार्रवाई में जुट गई। हालांकि देर शाम तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी। चोर राम नगर इलाके का रहवासी है। इस संबंध में मुगलसराय कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि परिवार की तहरीर मिली है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed