{"_id":"624886b364a20226b814a831","slug":"teams-reached-schools-gave-children-a-mantra-to-stay-healthy-by-vaccination-mau-news-vns646278132","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में पहुंची टीमें, टीकाकरण कर बच्चों को स्वस्थ्य रहने का दिया मंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में पहुंची टीमें, टीकाकरण कर बच्चों को स्वस्थ्य रहने का दिया मंत्र
विज्ञापन
मऊ। 12 से 14 वर्ष के किशोरों में टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने विशेष कार्य योजना तैयार की है। इसी उद्देश्य से शनिवार को नवरात्र के पहले दिन जिले 50 स्कूलों में स्वास्थ्य टीमें पहुंचीं। यहां टीमों ने बच्चों का टीकाकरण कर उन्हें स्वास्थ्य रहने का मूलमंत्र दिया। साथ ही अपने दूसरे साथियों को टीकाकरण के प्रति जागरूक करने को लेकर प्रेरित किया। टीकाकरण कराने के बाद स्कूली बच्चों में काफी हर्ष का माहौल दिखा, जिसे वह अपने दूसरे साथियों से साझा करते दिखे।
स्वास्थ्य विभाग जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. बीके यादव ने बताया कि जिले में 16 मार्च से 12 से 14 वर्ष के बच्चों के लिए जिला अस्पताल, महिला अस्पताल सहित दस सीएचसी और 40 पीएचसी पर टीकाकरण किया जा रहा है। बताया कि जिले में 93 हजार बच्चों का टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके सापेक्ष शनिवार तक करीब 15 हजार बच्चों का टीकाकरण किया जा चुका है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि टीकाकरण का ग्राफ बढ़े इसके लिए जिले में स्कूलों की सूची बनाई गई है। जहां 12 से 14 वर्ष उम्र के बच्चों का टीकाकरण करना है। इसीक्रम में शनिवार को जिले में पहले दिन दो सदस्यीय टीम जिले के चारों तहसील के 50 स्कूलों में पहुंची। यहां टीम ने ----- बच्चों का टीकाकरण किया। बोले कि इस नई मुहिम से टीकाकरण का ग्राफ बढ़ेेगा और इस माह से पूर्व ही लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण हो जाएगा।
बड़ों का हो चुका शत-प्रतिशत टीकाकरण
मऊ। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण को जड़ से खत्म करने के लिए चरणबद्ध तरीके से टीकाकरण जारी है। इसके तहत सबसे पहले 16 जनवरी 2020 से टीकाकरण शुरू किया गया। इसमें पहले मेडिकल स्टॉफ तथा फ्रंटलाइन वर्कर को शामिल किया। इसके बाद वरिष्ठ नागरिकों के साथ 18 से 45 वर्ष के लोगों का टीकाकरण शुरू हुआ। इसके तहत 16 लाख 62 हजार लोगों के टीकाकरण के लक्ष्य के सापेक्ष 17 लाख 10 हजार लोगों ने टीकाकरण कराया। वहीं बीते जनवरी माह से 15 से 17 वर्ष आयु के किशोरों का टीकाकरण जारी है। बताया कि 1 लाख 54 हजार के सापेक्ष 1 लाख 51 हजार किशोरों का टीकाकरण हो चुका है।