मधुबन। तहसील क्षेत्र के गंगऊपुर स्थित वीएमवाई इंटरनेशनल स्कूल के खेल मैदान पर 23 जनवरी से आयोजित होने वाले छह दिवसीय अंतरप्रांतीय फुटबॉल प्रतियोगिता में नेपाल, झारखंड, बिहार सहित 12 टीमों के खिलाड़ी अपना जलवा दिखाएंगे। प्रतियोगिता की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार को छात्रों ने मार्च पास्ट का रिहर्सल किया। वीएमवाई युवा खेल उत्सव के नाम से आयोजित इस छह दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में समस्तीपुर रेलवे, नेपाल, बुटवल, झारखण्ड, गोण्डा, वाराणसी, बेल्थरारोड, अदरी, मुबारकपुर मऊ सहित 12 टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 28 जनवरी को होगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व मंत्री चन्द्रदेव राम यादव करैली करेंगे। प्रबंधक चंद्रमणि यादव ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य आज के युवा वर्ग में क्रिकेट के प्रति बढ़ते क्रेज के बीच फुटबॉल को लेकर नया जोश एवं उमंग पैदा करना है। संवाद