फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Team formed to arrest accused of conversion

धर्मांतरण के आरोपियों की गिरफ्तारी को टीम गठित

Fri, 04 Dec 2020 10:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
Team formed to arrest accused of conversion
मऊ/चिरैयाकोट। धर्मांतरण की नियत से युवती को बहला फूसला कर भगाने के मामले की चिरैयाकोट थाने में दर्ज रिपोर्ट में आरोपियों को दबोचने के लिए एसपी सुशील घुले ने दो टीमों को गठित किया है। दर्ज मामले में आरोपी युवक शबाब उर्फ राहुल के साथ 14 लोग नामजद है। आरोप है कि ये सभी गिरोह बनाकर इस तरह की घटना को अंजाम देने का काम करते है।
विज्ञापन

बताते चले बृहस्पतिवार को चिरैयाकोट थाने में धर्मांतरण के लिए युवती को शादी से पूर्व भगाने का मामला दर्ज कराया गया। पूर्वांचल के जिलों में मऊ पहला जिला है जहां इस संशोधित धारा के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया। दर्ज मामले में शबाब उर्फ राहुल सहित 14 लोगों को नामजद किए गए है। पुलिस आरोपियों को दबोचने और युवती को बरामद करने के लिए प्रयास में है। इसक्रम में पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने दो टीमों को गठित किया है। ताकि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर युवती को बरामद किया जा सकें। इसक्रम में शुक्रवार को पुलिस आरोपी शबाब और उसकी मां रुखसाना सहित अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। लेकिन सभी आरोपी घर से फरार मिले। जांच में इस बात का खुलासा हुआ कि आरोपी शबाब (35) तीन बच्चों का पिता है। उसका बड़ा बेटा 16 वर्ष का हैं। घटना के बाद से उसकी पत्नी अपने तीनों बच्चों के संग फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed