फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Teachers will knock on the house of those who do not take admission in class IX

नौवीं कक्षा में प्रवेश नहीं लेने वालों के घर पर दस्तक देंगे शिक्षक

Tue, 26 Jul 2022 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Teachers will knock on the house of those who do not take admission in class IX
जिले के सरकारी, सहायता प्राप्त तथा मान्यता प्राप्त विद्यालयों से आठवीं उत्तीर्ण शत प्रतिशत बच्चों का माध्यमिक विद्यालयों में नौवीं कक्षा में दाखिला दिलाया जाएगा। नौवीं कक्षा में प्रवेश न लेने वाले बच्चों के घर पर शिक्षक दस्तक देंगे। इसके लिए बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग संयुक्त रूप से अभियान चलाएगा। जिले में सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त सहित 2500 विद्यालयों में 44037 बच्चों ने वर्ष 2021-22 में आठवीं उत्तीर्ण किया है।
विज्ञापन

शत प्रतिशत बच्चे नौवीं कक्षा में प्रवेश नहीं लेते। ऐसे बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा में बनाए रखने के लिए बेसिक तथा माध्यमिक शिक्षा विभाग संयुक्त रूप से शिक्षक अभिभावकों की काउंसिलिंग करेंगे। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आउट ऑफ स्कूल बच्चों का सर्वेक्षण किया जाता है। बेसिक शिक्षा विभाग आठवीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले जिले के सभी बच्चों की यूनिक आईडी माध्यमिक शिक्षा विभाग को उपलब्ध कराएगा। इसके बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग यह सुनिश्चित करेगा कि बच्चे ने कक्षा नौ में प्रवेश लिया है या नहीं। यदि बच्चों ने प्रवेश नहीं लिया है तो माध्यमिक शिक्षा विभाग इनका प्रवेश सुनिश्चित कराएगा।
विज्ञापन

शासन का अभी दिशा निर्देश नहीं मिला है। बेसिक शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा विभाग संयुक्त रुप से चलाकर शत प्रतिशत बच्चों का नामांकन कराया जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। इस कार्य में बेसिक शिक्षा विभाग का सहयोग भी लिया जा रहा है। माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को गाइडलाइन जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवेंद्र कुमार गुप्ता, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed