फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Teachers will create packages in Prerna

शिक्षक संकुल बनाएंगे प्रेरणा स्कूल

Tue, 30 Jun 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Teachers will create packages in Prerna
रानीपुर।शिक्षा क्षेत्र रानीपुर के परिषदीय विद्यालयों को मिशन प्रेरणा के अंतर्गत कक्षा अनुरूप अधिगम स्तर प्राप्त करने के लिए प्रत्येक न्याय पंचायत में पांच अच्छे शिक्षकों को चुनकर उनको संकुल शिक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संकुल शिक्षकों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन मंगलवार को जनता इंटर कॉलेज रानीपुर में किया गया। जिसमें जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी ने शिक्षकों को प्रेरणा जिला बनाने के लिए प्रेरित किया। मिशन प्रेरणा ऐप का जिक्र करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों को कहा कि मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट मिशन प्रेरणा कॉलेज सभी बच्चों को उनकी कक्षा के अनुरूप अधिगम स्तर प्राप्त कराना है । बीएसए ने सभी संकुल शिक्षकों को मिशन प्रेरणा की बारीकियों से अवगत कराया। कार्यशाला में रानीपुर विकास खंड के खंड शिक्षा अधिकारी अशोक गौतम ने शिक्षकों को को संबोधित करते हुए कहा कि संकुल शिक्षक दिसंबर तक अपने स्कूल को प्रेरणा स्कूल बनाएं। इस अवसर पर जिला समन्वयक सी डी यादव, विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रभान यादव, एसआरजी अरविंद पान्डेय,
विज्ञापन

ए आरपी स्वामीनाथ, धर्मराज, सुरेंद्र चौहान, हरिकेश राम, एसआरजी जगदीश गौतम, ब्रह्मानंद सिंह आशुतोष आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed